WhatsApp Upcoming feature: व्हाट्सएप पर एडिट कर सकेंगे मैसेज, जल्द जारी होगा फीचर, जानें कैसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Mar 2023 05:28 PM IST
सार

WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद यूजर्स को मैसेज को एडिट करने की सुविधा मिलेगी। व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स किसी भी गलती को जल्दी और आसानी से ठीक कर सकेंगे।

विज्ञापन
WhatsApp will allow users to edit their messages soon how it will work explain in hindi
WhatsApp Upcoming feature - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    मैसेजिंग और चैटिंग के लिए यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर जल्द यूजर्स को मैसेज को एडिट करने की सुविधा मिलने वाली है। यूजर्स मैसेज को भेजने के बाद भी एडिट कर सकेंगे। साथ ही व्हाट्सएप यूजर्स को एडिट मैसेज के सभी कन्वर्सेशन में सफलतापूर्वक भेजे जाने की जानकारी भी मिलेगी। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में नया डेस्कटॉप एप पेश किया है। इसमें यूजर्स को बेहतर ग्रुप कॉल की सुविधा दी गई है।

    WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp एक नए अपडेट पर काम कर रहा है जिसके बाद यूजर्स को मैसेज को एडिट करने की सुविधा मिलेगी। व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स किसी भी गलती को जल्दी और आसानी से ठीक कर सकेंगे। WABetaInfo के अनुसार, व्हाट्सएप आईओएस 23.6.0.74 अपडेट के लिए लेटेस्ट व्हाट्सएप बीटा वर्जन पर काम कर रहा है। इस अपडेट के बाद यूजर्स मैसेज को एडिट करने के साथ एडिट किए गए मैसेज के स्टेटस (कन्वर्सेशन को सेंड होने की) की भी जानकारी भी ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स किसी भी गलती को जल्दी और आसानी से ठीक कर सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, यूजर्स अपने मैसेज को भेजने के 15 मिनट के भीतर एडिट कर सकेंगे। एडिट मैसेज को मैसेज बबल के अंदर एडिटेड लेबल के साथ चिह्नित किया जाएगा। यह मैसेज के साथ फॉरवर्डेड टैग जैसा दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें