कोर्ट के फैसलों में AI कर रहा मदद! पहली बार ChatGPT ने जज को दी कानूनी सलाह, जानें क्या थे सवाल

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 28 Mar 2023 01:56 PM IST
सार

कई देश में कानूनी सलाह के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में अमेरिका में एक एआई आधारित रोबोट वकील भी पेश किया गया है।

विज्ञापन
Punjab And Haryana High Court Seeks ChatGPT Response On Bail plea case first Across The World
Chat GPT - फोटो : Istock

    विस्तार

    देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी अदालत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कोई फैसला सुनाया हो। दरअसल, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक जमानत याचिका पर फैसला सुनाने के लिए एआई चैटबॉट चैटजीपीटी से कानूनी सलाह ली है। इसके बाद चैटजीपीटी से मिले उत्तर को आधार बनाकर एक आपराधिक मामले में आरोपी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। बता दें कई देश में कानूनी सलाह के लिए AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा रहा है। हाल ही में अमेरिका में एक एआई आधारित रोबोट वकील भी पेश किया गया है।

    दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप चितकारा के समक्ष जमानत से जुड़ा एक मामला पहुंचा था। इसको लेकर जज ने चैटजीपीटी से सवाल किया। सिर्फ इतना ही नहीं हाईकोर्ट ने चैटजीपीटी से मिले उत्तर को आधार बनाकर एक आपराधिक मामले में आरोपी की जमानत याचिका भी खारिज कर दी। हालांकि अदालत ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस मामले में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संदर्भ का उद्देश्य केवल एक व्यापक तस्वीर पेश करना था।

    विज्ञापन

    पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस अनूप चितकारा के पास हत्या के आरोपी की जमानत याचिका का मामला पहुंचा था। लुधियाना में दर्ज इस मामले में जमानत की सुनवाई पर हाईकोर्ट ने चैटजीपीटी से अपराध में क्रूरता और इससे जमानत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में पूछा था। इस पर चैट जीपीटी से मिले उत्तर का जस्टिस चितकारा ने आकलन किया और उसे अपने अनुभवों और पूर्व में दिए गए फैसलों के आधार पर आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें