WhatsApp में आ रहा है कमाल का फीचर, फोन बदलने पर भी डिलीट नहीं होगी चैट हिस्ट्री

WhatsApp नए-नए फीचर को लेकर लगातार काम कर रहा है। हाल ही में व्हाट्सएप ने फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए सर्च फीचर जारी किया है, वहीं अब कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है जिसके आने के बाद डिवाइस बदलने पर भी आपके व्हाट्सएप चैट की हिस्ट्री डिलीट नहीं होगी। आइए जानते हैं इसके बारे में...
दरअसल व्हाट्सएप सिंकिंग फीचर पर काम करा है। इसका मतलब यह है कि यदि आप अपना फोन बदलते हैं तो भी आपके पहले फोन वाली चैट हिस्ट्री नए फोन में दिखेगी, जबकि फिलहाल ऐसी कोई सुविधा नहीं है। फिलहाल फोन बदलने पर हिस्ट्री गायब हो जाती है।
WABetaInfo के रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp जल्द ही चैट सिंकिंग फीचर जारी करने वाला है। यह फीचर मल्टी डिवाइस सपोर्ट फीचर के साथ ही रिलीज हो सकता है। बता दें कि व्हाट्सएप जल्द ही मल्टी डिवाइस सपोर्ट देने वाला है जिसके बाद आप एक ही व्हाट्सएप अकाउंट एक साथ चार डिवाइस पर इस्तेमाल कर सकेंगे। गौरतलब है कि व्हाट्सएप का चैट सिंकिंग फीचर पहले से ही डेस्कटॉप वर्जन पर मौजूद है। वहीं डिवाइस के लिए इस फीचर की टेस्टिंग बीटा वर्जन पर हो रही है।
व्हाट्सएप एक्सपायरिंग मैसेज (expiring messages) फीचर की टेस्टिंग भी बीटा वर्जन पर कर रहा है। इस फीचर का फायदा यह होगा कि एक तय समय के बाद कोई मैसेज अपने आप ही डिलीट हो जाएगा। एक्सपायरिंग मैसेज व्हाट्सएप की सिक्योरिटी का ही एक हिस्सा है।
यह फीचर तब आपके लिए उपयोगी होगा जब आप किसी के साथ कुछ ऐसी जानकारी साझा करेंगे जिसकी जरूरत काम खत्म होने के बाद ना हो। उदाहरण के तौर पर यदि आप किसी के साथ कोई पासवर्ड शेयर करते हैं तो कुछ देर आप उसे डिलीट कर सकेंगे।
- Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 का ProudlyIndian एडिशन हुआ लॉन्च
- Microsoft Surface Duo: कैसा है किताब की तरह खुलने वाला यह स्मार्टफोन, कितनी होगी कीमत
- सैमसंग ने गैलेक्सी A71 और गैलेक्सी A51 यूजर्स के लिए पेश किया यह खास फीचर
- अंडमान एवं निकोबार ऑप्टिकल फाइबर का उद्घाटन: क्या हैं इसके फायदे और द्वीप के लिए क्यों है यह महत्वपूर्ण