Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 का ProudlyIndian एडिशन हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Aug 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Lava Z61 Pro Lava A5 and Lava A9 ProudlyIndian Editions Launched in India on occasion of Independence Day
lava ProudlyIndian edition - फोटो : amarujala

    घरेलू मोबाइल निर्माता कंपनी लावा ने अपने स्मार्टफोन Lava Z61 Pro, Lava A5 और Lava A9 का ProudlyIndian एडिशन पेश किया है। कंपनी ने इन एडिशन को 74वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर पेश किया है। ProudlyIndian स्पेशल एडिशन के तहत फोन को तिरंगे के रंग में रंगा गया है और फोन के बैक पैनल पर #ProudlyIndian लोगो है। तीनों फोन के नए एडिशन की बिक्री जल्द ही शुरू होगी।

    Lava Z61 Pro
    Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

    Lava Z61 Pro, Lava A5, Lava A9 की कीमत

    Lava Z61 Pro को पिछले महीने ही लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 5,777 रुपये है। यह फोन 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। यह फोन पहले से अंबर रेड, मिडनाइट ब्लू और सैंपेन गोल्ड कलर वेरियंट में मौजूद था और अब एक #ProudlyIndian वेरियंट जुड़ गया है।Lava A5 की कीमत 1,333 रुपये और Lava A9 की कीमत 1,574 रुपये है।

    Lava Z61 Pro
    Lava Z61 Pro - फोटो : amarujala

    Lava Z61 Pro की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है। Lava Z61 Pro में 5.45 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी। फोन की डिजाइन कुछ खास नहीं है। पांच साल पहले आने वाले फोन की तरह ही इसमें बेजल है। डिस्प्ले की आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा इस फोन में 1.6GHz का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 2 जीबी रैम के साथ 16 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें