IPL 2019: व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया शानदार स्टीकर, ऐसे करें डाउनलोड

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 29 Apr 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Cricket Stickers Launched for IPL 2019, Here how to download
WhatsApp Cricket Stickers

    WhatsApp ने आईपीएल 2019 के खुमार को देखते हुए आधिकारिक तौर पर क्रिकेट स्टीकर्स पैक लॉन्च किया है, हालांकि व्हाट्सऐप का यह क्रिकेट स्टीकर्स पैक फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध है। आईफोन यूजर्स को इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। इस आईपीएल क्रिकेट स्टीकर्स पैक में क्रिकेट प्लेयर्स के कई तरह के स्टीकर्स मिलेंगे। बता दें कि व्हाट्सऐप ने पिछले साल अक्टूबर में अपने प्लेटफॉर्म के लिए पहली बार स्टीकर लॉन्च किया था।

    यदि आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं और यह स्टीकर अपने दोस्तों को भेजना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने WhatsApp को अपडेट करें। इसके बाद किसी चैट में जाएं और इमोजी वाले सेक्शन में जाएं। यहीं आपको स्टीकर का विकल्प मिलेगा उसमें से आप क्रिकेट वाला स्टीकर पैक डाउनलोड कर लें। एक बार डाउनलोड होने के बाद आप आसानी से क्रिकेट वाला स्टीकर अपने दोस्तों को भेज पाएंगे। इस स्टीकर पैक में आईपीएल खेल रही टीम के हिसाब से भी स्टीकर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि व्हाट्सऐप एक प्राइवेसी फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद आपको एक सेटिंग करनी होगी और यह सेट करना होगा कि आप कितनी देर बाद अपने पोस्ट या मैसेज को लॉक करना चाहते हैं। इसके बाद आपके मैसेज वाले चैट का कोई स्क्रीनशॉट नहीं ले सकेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें