Bluesky: क्या है ब्लूस्काई जिससे हर रोज जुड़ रहे लाखों लोग, एलन मस्क को हो रहा भारी नुकसान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Nov 2024 03:51 PM IST
सार

Bluesky की शुरुआत ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने की थी, हालांकि अब वे ब्लूस्काई से अलग हो गए हैं। ब्लूस्काई की सीईओ अब जे ग्रैबर हैं। Bluesky फिलहाल पूरी तरह से फंडिंग पर चल रहा है। इस पर कोई विज्ञापन नहीं है और यह यूजर्स का डाटा भी स्टोर नहीं करता है।

विज्ञापन
what is Bluesky and Why are people leaving Elon Musk X to joine Bluesky
what is Bluesky - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Bluesky का नाम तो आपने सुना ही होगा। यदि आप थोड़ा भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते होंगे तो आपने Bluesky का नाम जरूर सुना होगा। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी के राष्ट्रपति बनने के बाद Bluesky काफी चर्चा में आ गया है। हर दिन लाखों लोग Bluesky से जुड़ रहे हैं। यहां तक कहा जाने लगा है कि Bluesky की लोकप्रियता जल्द ही एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के लिए मुसीबत बन सकती है।

    ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के एक दिन बाद ही 1,11,500 लोगों ने X को अलविदा कह दिया और उसी दिन Bluesky के यूजर्स में करीब 1,00,000 का इजाफा हुआ। एक्स के इतिहास में यह सबसे बड़ा बदलाव था जब एक दिन में इतने यूजर्स ने उसे छोड़ा। एक दिन में Bluesky के डेली यूज में अमेरिका में 500% का इजाफा देखने को मिला है जो कि अब तक का सबसे ज्यादा है।

    विज्ञापन

    क्या है Bluesky?

    Bluesky
    Bluesky - फोटो : अमर उजाला

    आपको बता दें कि Bluesky भी एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और इसका मुकाबला एलन मस्क के एक्स से है। Bluesky ने अब तक 16 मिलियन से अधिक यूजर्स हासिल कर लिए हैं। Bluesky की शुरुआत पूर्व ट्विटर सीईओ जैक डोर्सी के एक प्रोजेक्ट के रूप में हुई थी, जिसका उद्देश्य "सोशल मीडिया के लिए एक ओपन और विकेंद्रीकृत मानक" बनाना था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Bluesky के 16 मिलियन यूजर्स X के 317 मिलियन यूजर्स की तुलना में अभी भी काफी कम हैं, लेकिन इसका तेजी से बढ़ता यूजर बेस इसे X के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बना रहा है। Bluesky फिलहाल पूरी तरह से फंडिंग पर चल रहा है। इस पर कोई विज्ञापन नहीं है और यह यूजर्स का डाटा भी स्टोर नहीं करता है। Bluesky की शुरुआत ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने की थी, हालांकि अब वे ब्लूस्काई से अलग हो गए हैं। ब्लूस्काई की सीईओ अब जे ग्रैबर हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें