iOS 18.1.1: एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए रिलीज किया अपडेट, जितनी जल्दी हो सके करें इंस्टॉल
Apple ने 19 नवंबर 2024 को iPhone और iPad यूजर्स के लिए iOS 18.1.1 और iPadOS 18.1.1 जारी किया है। इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा खामियों को दूर करना है, जो कि JavaScriptCore और WebKit में पाई गई हैं। इन खामियों का दुरुपयोग करके हैकर्स वेबसाइट के माध्यम से डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

विस्तार
iPhone यूजर्स के लिए एपल ने iOS 18.1.1 को रिलीज किया है। यदि आपके पास भी आईफोन है तो iOS 18.1.1 का अपडेट आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि iOS 18.1.1 के अपडेट के साथ बग को फिक्स किया गया है और इसके अलावा आपके आईफोन की सिक्योरिटी भी बेहतर होगी। iOS 18.1.1 के साथ एपल ने कई सारे बग फिक्स किए हैं।
Apple ने 19 नवंबर 2024 को iPhone और iPad यूजर्स के लिए iOS 18.1.1 और iPadOS 18.1.1 जारी किया है। इस अपडेट का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा खामियों को दूर करना है, जो कि JavaScriptCore और WebKit में पाई गई हैं। इन खामियों का दुरुपयोग करके हैकर्स वेबसाइट के माध्यम से डिवाइस को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
Apple ने सभी यूजर्स को तुरंत इस अपडेट को इंस्टॉल करने की सलाह दी है, खासकर उन डिवाइसों पर जो iPhone XS Max या इससे नए मॉडल हैं। iPad यूजर्स के लिए भी संबंधित अपडेट उपलब्ध है।
- Android 16: इन यूजर्स को मिलने लगा एंड्रॉयड 16 का अपडेट, जानें इसके टॉप फीचर्स
- X Update: एलन मस्क ने एक्स के लिए जारी किया नया फीचर, LinkedIn से होगा मुकाबला
- Instagram Update: मेटा ने इंस्टाग्राम के लिए जारी किया नया अपडेट, रीसेट कर सकेंगे अपनी फीड
- कामयाबी: व्हाट्सएप पर 100 करोड़ के ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का भंडाफोड़, पुलिस ने एक चाइनीज को किया गिरफ्तार