सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों से कहा: कंटेंट की जिम्मेदारी लें, चुनाव के वाद डीपफेक के खिलाफ आएगा कानून

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Mar 2024 05:06 PM IST
सार

भारत जैसे जीवंत और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में गलत सूचना वास्तव में बहुत हानिकारक हो सकती है। यह समाज के लिए, लोकतंत्र के लिए, चुनावी प्रक्रिया के लिए हानिकारक हो सकता है और यह वास्तव में हमारे भविष्य और समाज के सद्भाव को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकता है।

विज्ञापन
Union IT minister's message to Google Microsoft Facebook Start taking responsibility for what you publish
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com

    विस्तार

    केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजिटल प्लेटफॉर्म फेसबुक की मूल कंपनी मेटा, गूगल, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट सहित अन्य को फटकार लगाई है। उन्होंने कहा है कि उनके प्लेटफॉर्म पर जो भी कंटेंट पब्लिश होते हैं, वे उनकी जिम्मेदारी लेना शुरू करें और समाज और लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वाली गलत सूचनाओं का मुकाबला करने के लिए तकनीकी और व्यावसायिक प्रक्रिया समाधान तैयार करें। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सरकार डीपफेक और गलत सूचनाओं से निपटने के लिए एक सुविचारित कानूनी ढांचे को चुनाव के बाद अंतिम रूप देगी।

    उन्होंने कहा कि भारत जैसे जीवंत और विविधतापूर्ण लोकतंत्र में गलत सूचना वास्तव में बहुत हानिकारक हो सकती है। यह समाज के लिए, लोकतंत्र के लिए, चुनावी प्रक्रिया के लिए हानिकारक हो सकता है और यह वास्तव में हमारे भविष्य और समाज के सद्भाव को बड़े पैमाने पर प्रभावित कर सकता है।

    विज्ञापन

    उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है जिसमें सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली गलत सूचनाओं और डीपफेक के प्रति जीरो टॉलरेंस पर जोर दिया गया है। "हम सोशल मीडिया कंपनियों के साथ अपनी चर्चाओं में बहुत स्पष्ट रहे हैं। उन्होंने कई कदम उठाए हैं, वे लगातार कई कदम उठा रहे हैं और चुनाव खत्म होने के तुरंत बाद, हम निश्चित रूप से बहुत अच्छी तरह से विचार-विमर्श के साथ सामने आएंगे।''

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें