Google Play Store: गूगल ने दिया बड़ा तोहफा, अब एक साथ डाउनलोड कर सकेंगे दो मोबाइल एप्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 09 Mar 2024 04:00 PM IST
सार

एंड्रॉयड यूजर्स को एक साथ दो एप को डाउनलोड करने में परेशानी होती थी जिसे अब गूगल ने दूर कर दिया है। यूजर्स अब एक साथ दो-दो एप्स को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एक ही साथ कई सारे एप्स को अपडेट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Google Play Store will soon allow users to download multiple apps at the same time details here
play store - फोटो : play store

    विस्तार

    गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। एंड्रॉयड यूजर्स को एक साथ दो एप को डाउनलोड करने में परेशानी होती थी जिसे अब गूगल ने दूर कर दिया है। यूजर्स अब एक साथ दो-दो एप्स को भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा एक ही साथ कई सारे एप्स को अपडेट भी कर सकते हैं।

    अभी तक Google Play Store पर एक से अधिक एप को डाउनलोड करने या अपडेट करने पर एक ही एप डाउनलोड या अपडेट होता था और अन्य पेंडिंग में होते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब सभी सेलेक्टेड एप डाउनलोड या अपडेट होंगे।

    विज्ञापन

    गूगल फिलहाल इसकी टेस्टिंग कर रहा है और जल्द ही इसका अपडेट जारी किया जा सकता है। नए फीचर को गूगल प्ले-स्टोर के वर्जन नंबर 40.0.13 पर देखा जा सकता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स को अपडेट ऑल का ऑप्शन मिलेगा। यह ऑप्शन मैनेज एप्स और डिवाइस सेक्शन में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें