Twitter: भारतीय यूजर्स के लिए जारी हुआ ट्वीट एडिट फीचर, PayTM फाउंडर ने दी जानकारी
ट्विटर ने Tweet Edit फीचर को सबसे पहले अमेरिका और दूसरे देशों के सेलेक्टेड यूजर्स के इसकी शुरुआत की थी। फीचर के तहत यूजर्स अपने ट्वीट को पोस्ट करने के 30 मिनट के भीतर ही और केवल पांच बार ही एडिट कर सकेंगे।

विस्तार
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter को विश्व के सबसे आमीर आदमी एलन मस्क ने खरीद लिया है। मस्क के मालिक बनने के बाद से ही ट्विटर पर लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। अब दावा किया जा रहा है कि ट्विटर ने भारतीय यूजर्स के लिए Tweet Edit को जारी कर दिया है। दरअसल, PayTM के फाउंड विजय शेखर शर्मा ने अपने ट्वीट के माध्यम से Tweet Edit फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। विजय शेखर ने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें ट्वीट के बगल में मौजूद तीन डॉट्स पर क्लिक करने पर 'एडिट ट्वीट' का विकल्प दिखाई दे रहा है। बता दें कि हाल ही में कंपनी ने डाउनवोट फीचर (downvote Features) को भी रोलआउट किया है।
ये भी पढ़ें: Weekly tech Wrap: ट्विटर डील से लेकर व्हाट्सएप डाउन तक, जानें इस हफ्ते की टेक अपडेट्स
बता दें कि ट्विटर ने Tweet Edit फीचर को सबसे पहले अमेरिका और दूसरे देशों के सेलेक्टेड यूजर्स के इसकी शुरुआत की थी। अब इस फीचर को भारत में भी कुछ सिलेक्टेड यूजर्स के लिए जारी किया गया है। फीचर के तहत यूजर्स अपने ट्वीट को पोस्ट करने के 30 मिनट के भीतर ही और केवल पांच बार ही एडिट कर सकेंगे। 30 मिनट के बाद यूजर्स अपने ट्वीट को एडिट नहीं कर सकेंगे। ट्विटर के अनुसार एडिट होने के बाद ट्वीट आईकन के रूप में दिखेगा, जिसमें अन्य यूजर्स को यह जानकारी मिल सके कि ऑरिजनल ट्वीट को मॉडीफाई किया गया है। साथ ही ट्वीट के एडिट करने के टाइम को भी अन्य यूजर्स देख सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Meta Fined: जुर्माने के बाद अब मेटा को देना होगा करोड़ों रुपये का कानूनी शुल्क, वाशिंगटन कोर्ट ने दिए आदेश
PayTM के फाउंड विजय शेखर शर्मा ने ट्वीट के माध्यम से Tweet Edit फीचर्स के बारे में जानकारी दी है। शर्मा ने ट्वीट किया और लिखा, 'This tweet will be edited after posting.' इसके बाद उन्होंने इस ट्वीट को एडिट किया और लिखा, 'Now this is an edited tweet!'। विजय शेखर ने अपनी पोस्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें ट्वीट का एडिट करने का ऑप्शन दिखाई दे रहा है। ये भी दावा किया जा रहा है कि इस फीचर को फिलहाल iPhone यूजर्स के लिए इनेबल किया गया है।