Twitter के सह-संस्थापक इवान छोड़ेंगे कंपनी का निदेशक मंडल

प्रदीप पांडे
भाषा, नई दिल्लीप्रदीप पांडे
Sat, 23 Feb 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
Twitter Co-Founder Evan Williams Leaving Board
Twitter Co-Founder Evan Williams

    ट्विटर के सह-संस्थापक और पूर्व मुख्य कार्यकारी इवान विलियम्स कंपनी के निदेशक मंडल से इस महीने के अंत तक बाहर निकल जाएंगे। कंपनी ने शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिभूति एवं एक्सचेंज आयोग को इसकी जानकारी दी।विलियम्स ने सूचना में कहा, ‘‘ये शानदार 13 साल रहे हैं और मुझे इस बात का गौरव है कि मेरे कार्यकाल के दौरान ट्विटर ने बहुत कुछ हासिल किया है।’’ विलियम्स अन्य परियोजनाओं पर ध्यान देने के लिये ट्विटर छोड़ रहे हैं।

    गौरतलब है कि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डॉर्सी 25 फरवरी को सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से जुड़ी संसदीय समिति के समक्ष पेश नहीं होंगे। उनके स्थान पर ट्विटर के लोक नीति प्रमुख कोलिन क्रोवेल को भेजा जाएगा।

    विज्ञापन

    आईटी पर संसदीय समिति ने ट्विटर के प्रमुख जैक डॉर्सी को 25 फरवरी को समिति के सामने पेश होने के लिए कहा था और कंपनी के " कनिष्ठ अधिकारियों " के साथ बैठक करने से मना कर दिया था। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब देश में लोगों की डेटा सुरक्षा और सोशल मीडिया मंचों के जरिए चुनावों में हस्तक्षेप को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर के प्रवक्ता ने ई - मेल से भेजे बयान में शुक्रवार को कहा , " हम सोशल मीडिया एवं ऑनलाइन न्यूज प्लेटफॉर्म्स पर नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा पर ट्विटर के विचार सुनने के लिए आमंत्रित करने के लिए संसदीय समिति का धन्यवाद करते हैं। "

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें