4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Realme 3, 10 हजार रुपये में मिल सकता है बड़ा तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Sat, 23 Feb 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
Realme 3 set to launch in India on March 4th, know price and specifications
Realme 3

    रियलमी के नए स्मार्टफोन रियलमी 3 को लेकर पिछले कई सप्ताह से चर्चा हो रही थी, वहीं अब कंपनी ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि Realme 3 4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा। इसके लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। फोन की लॉन्चिंग की जानकारी रियलमी इंडिया के प्रमुख माधव सेठ ने ट्वीट करके दी है।

    Realme 3
    Realme 3 - फोटो : techburner

    रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन एक लीक फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन पर बैक पैनल पर ब्लैक ग्रेडियंट फिनिश मिलेगी। साथ ही इस फोन में भी रियलमी 1 की तरह डायमंड कट मिलेगा।

    4 मार्च को भारत में लॉन्च होगा Realme 3, 10 हजार रुपये में मिल सकता है बड़ा तोहफा

    वहीं फोटो से यह भी पता चल रहा है कि फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा। ऐसे में हो सकता है कि कंपनी इस फोन को इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च करे। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस फोन में मीडियाटेक का हीलियो पी70 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें