LinkedIn Job Report: प्रत्येक पांच में से चार भारतीय 2023 में नौकरी बदलना चाहते हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jan 2023 12:45 PM IST
सार

सर्वे में शामिल 33% लोगों ने कहा कि वे किसी ऐसी कंपनी में काम करना चाहेंगे जहां पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बना रहे। सर्वे में शामिल 3 में 1 (32%) ने कहा कि उन्हें अपनी क्षमताओं को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास हैं और वे सोचते हैं कि उन्हें एक बेहतर नौकरी मिल सकती है।

विज्ञापन
Resilience amid uncertainty 4 in 5 professionals in India are looking for a new job in 2023
LinkedIn - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    लिंक्डइन के आर्थिक ग्राफ डाटा के अनुसार भारत में दिसंबर 2021 की तुलना में दिसंबर 2022 में नई भर्तियों की रफ्तार 23% धीमी थी। इसके बावजूद विश्व के सबसे बड़े प्रोफेशनल नेटवर्क LinkedIn द्वारा ताजा शोध से पता चला है कि भारतीय वर्कफोर्स आर्थिक अनिश्चितता के मुकाबले लचीले (रिजिलिएंट) लगते हैं, जैसा कि 5 में से 4 प्रोफेशनल्स (80%) वर्ष 2023 में नौकरी बदलने पर विचार कर रहे हैं। इसमें 18-24 वर्ष उम्र के 88% प्रोफेशनल्स नई नौकरी की तलाश पर विचार रहे हैं, जबकि 45-54 वर्ष उम्र के लोगों की यह संख्या 64% है। बता दें कि पिछले साल लिंक्डइन प्रोफाइल में वार्षिक तौर पर 43% की वृद्धि देखी गई है। पिछले 12 महीनों में 365 मिलियन नए यूजर जुड़े हैं।

    सर्वे में शामिल कर्मचारियों में से तीन-चौथाई (78%) ने कहा कि अगर उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी तो वे नई नौकरी के लिए ज्यादा आत्मविश्वास के साथ अप्लाई करेंगे। बढ़ते खर्च का दबाव और आर्थिक सुरक्षा की जरूरत बड़े कारणों में से एक है जो कर्मचारियों को नई नौकरी की तलाश करने के लिए मजबूर कर रहा है, क्योंकि वे (35%) ज्यादा पैसा चाहते हैं। सर्वे में शामिल 33% लोगों ने कहा कि वे किसी ऐसी कंपनी में काम करना चाहेंगे जहां पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस बना रहे। सर्वे में शामिल 3 में 1 (32%) ने कहा कि उन्हें अपनी क्षमताओं को लेकर ज्यादा आत्मविश्वास हैं और वे सोचते हैं कि उन्हें एक बेहतर नौकरी मिल सकती है।

    विज्ञापन

    बेहतर नौकरी के लिए लिंक्डइन का वर्कशॉप

    नौकरी की तलाश करने वालों को सपोर्ट करने के लिए लिंक्डइन अपने प्लेटफॉर्म पर 30 जनवरी से 3 फरवरी तक कंटेंट और लाइव वर्कशॉप आयोजित कर रहा है। इसमें इंडस्ट्री के नामी लोगों से करियर संबंधी व्यावहारिक सलाह और नौकरी खोजने के टिप्स दिए जाएंगे। लिंक्डइन प्रोफेशनल्स को उनके अगले करियर मूव में सपोर्ट करने के लिए मुफ्त लिंक्डइन लर्निंग कोर्सेज भी आरम्भ करने जा रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    2023 के लिए भारत में इन 15 जॉब्स की रहेगी डिमांड

    1. कैटेगरी एसोसिएट

    2. हेल्थकेयर नियोक्ता

    3. कस्टमर सक्सेस एसोसिएट

    4. यूजर एक्सपीरियंस राइटर

    5. टैलेंट एक्विजिशन पार्टनर

    6. डाटा एनोटेटर

    7. क्लोजिंग मैनेजर

    8. हेड ऑफ ग्रोथ

    9. बिजनेस डेवलपमेंट रिप्रेजेन्टेटिव

    10. एक्चुरियल एसोसिएट

    11. सेल्स डेवलपमेंट रिप्रेजेन्टेटिव

    12. एक्वीजीशन एसोसिएट

    13. डिमांड जनरेशन एसोसिएट

    14. ड्रोन पायलट

    15. सस्टेनेबिलिटी मैनेजर

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें