Samsung ने 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया लैपटॉप, मिलेगी 14 इंच की डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 18 Jan 2023 11:46 AM IST
सार

Galaxy Book2 Go 5G में eSIM+pSIM कनेक्टिविटी है। इसके अलावा इसमें Windows 11 Home है। लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी TFT, IPS डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 7c+ Gen 3 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए इसमें क्वॉलकॉम Adreno GPU है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy Book 2 Go 5G launched With Snapdragon 7c plus Gen 3 SoC Launched
Samsung Galaxy Book2 Go 5G - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    सैमसंग ने अपने नए लैपटॉप Galaxy Book2 Go 5G को लॉन्च कर दिया है। यह Galaxy Book Go सीरीज का नया मेंबर है। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने Galaxy Book2 Go को पेश किया था। Galaxy Book2 Go 5G में स्नैपड्रैगन 7c+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इस लैपटॉप में 14 इंच की फुलएचडी IPS डिस्प्ले है।

    Samsung Galaxy Book2 Go 5G की कीमत

    Samsung Galaxy Book2 Go 5G को फिलहाल ब्रिटेन में लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री जनवरी के आखिरी में होगी। Samsung Galaxy Book2 Go 5G के 4GB रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत GBP649 यानी करीब 64,900 रुपये रखी गई है। वहीं 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत GBP749 यानी करीब 74,900 रुपये है। भारतीय बाजार में इस लैपटॉप की लॉन्चिंग की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Galaxy Book2 Go 5G की स्पेसिफिकेशन

    Galaxy Book2 Go 5G में eSIM+pSIM कनेक्टिविटी है। इसके अलावा इसमें Windows 11 Home है। लैपटॉप में 14 इंच की फुल एचडी TFT, IPS डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 7c+ Gen 3 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए इसमें क्वॉलकॉम Adreno GPU है। लैपटॉप में 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Samsung में HD वेबकैम है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6E (802.11ax), ब्लूटूथ, 5G ENDC और USB Type-C पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। इसमें नैनो सिम स्लॉट है। Galaxy Book2 Go में 42.3Wh की बैटरी है जिसके साथ 45W की चार्जिंग भी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें