Twitter से हो रहा लोगों का मोहभंग, लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट की लिस्ट में 14वें नंबर पर पहुंचा
सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सोशल मीडिया साइट की बात करें तो इसमें फेसबुक टॉप पर है। फेसबुक को दुनियाभर में 295.8 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं।

विस्तार
लगातार नए-नए प्रतिबंधों और अपने अजीबो गरीब फैसलों के कारण ट्विटर लगातार अपनी लोकप्रियता खो रहा है। अब स्थिति यह है कि लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट की लिस्ट में ट्विटर 14वें नंबर पर पहुंच गया है। बता दें कि दुनियाभर में ट्विटर के 55.6 करोड़ मासिक एक्टिव यूजर्स हैं, लेकिन अब यूजर्स इसका अल्टरनेटिव तलाश रहे हैं। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सोशल मीडिया साइट की बात करें तो इसमें फेसबुक टॉप पर है। फेसबुक को दुनियाभर में 295.8 करोड़ से ज्यादा लोग इस्तेमाल करते हैं। चलिए जानते हैं कौन-सा सोशल मीडिया एप कौन-से नंबर पर है।
एक जर्मन ऑनलाइन डाटा गैदरिंग और विजुअलाइजेशन प्लेटफॉर्म स्टेटिस्टा के जनवरी 2023 तक दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्क, मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या के आधार पर सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया साइट में ट्विटर 14वें नंबर पर है। इस लिस्ट में ट्विटर का नंबर टेलीग्राम और स्नैपचैट के भी बाद आया है। जबकि लिस्ट में फेसबुक पहले और यूट्यूब दूसरे नंबर पर है।
स्टेटिस्टा के जनवरी 2023 तक दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्क, मासिक एक्टिव यूजर्स की संख्या के आधार पर मेटा के तीनों प्लेटफॉर्म टॉप-4 में शामिल है। दूसरे नंबर वाले यूट्यूब को छोड़ दिया जाए तो बाकी के सभी प्रमुख सोशल मीडिया साइट्स में मेटा का कब्जा है। लिस्ट के अनुसार, दुनियाभर में व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के 200 करोड़ से ज्यादा मासिक एक्टिव यूजर्स हैं।
- iQoo Neo 7 Pro 5G vs OnePlus 11R: 40 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट फ्लैगशिप कौन है? जानें सभी डिटेल्स
- इंतजार खत्म! पावरफुल प्रोसेसर और दमदार कैमरे वाला iQoo Neo 7 Pro 5G भारत में हुआ लॉन्च, कीमत भी है कम
- दूरसंचार विभाग ने लॉन्च किया भारत 6G एलायंस प्लेटफॉर्म, अगली जनरेशन की वायरलेस तकनीक को मिलेगा बढ़ावा
- Explainer: ChatGPT से भी ताकतवर हो सकता है GEMINI AI, जानिए क्या है गूगल का नया एआई टूल?