iQoo Neo 7 Pro 5G vs OnePlus 11R: 40 हजार रुपये की रेंज में बेस्ट फ्लैगशिप कौन है? जानें सभी डिटेल्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 04 Jul 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
iQoo Neo 7 Pro 5G vs OnePlus 11R Which is the best flagship under 40 thousand Know all details
iQoo Neo 7 Pro vs OnePlus 11R - फोटो : अमर उजाला

    स्मार्टफोन ब्रांड आईकू ने आज ही अपने नए गेमिंग फोन iQoo Neo 7 Pro 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन को पावरफुल क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस किया गया है। इसी प्रोसेसर के साथ हाल ही में OnePlus 11R 5G को भारत में लॉन्च किया है। दोनों फोन की स्पेसिफिकेशन काफी हद तक एक जैसी हैं। लेकिन दोनों फोन की कीमत में 5 हजार का अंतर है। ऐसे में iQoo Neo 7 Pro 5G vs OnePlus 11R के बीच कड़ा मुकाबला देखने मिल सकता है। यदि आप भी कोई नया फोन खोज रहे हैं और इन दोनों फोन में से कंफ्यूज हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको इन दोनों फोन की कीमत से लेकर कैमरा सेटअप तक और प्रोसेसर से लेकर डिस्प्ले तक सभी जानकारी देने वाले हैं। चलिए जानते हैं।

    iQoo Neo 7 Pro 5G
    iQoo Neo 7 Pro 5G - फोटो : iQoo

    iQoo Neo 7 Pro vs OnePlus 11R: कीमत

    iQoo Neo 7 Pro 5G डार्क स्टॉर्म और फियरलेस फ्लेम कलर में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 34,999 रुपये और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 37,999 रुपये है।Oneplus 11R सोनिक ब्लैक और गैलेटिक सिल्वर कलर ऑप्शन में आता है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 39,999 रुपये और 16 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 44,999 रुपये है।

    OnePlus 11R
    OnePlus 11R - फोटो : अमर उजाला

    iQoo Neo 7 Pro vs OnePlus 11R: डिस्प्ले और स्पेसिफिकेशन

    iQoo Neo 7 Pro 5G में 6.78 इंच फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट, (1,080x2,400 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर, 12GB तक LPDDR5 रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।Oneplus 11R में 6.74 इंच का फुल एचडी प्लस कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 2772×1240 पिक्सल रिजॉल्यूशन, 1450 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1440 हर्ट्ज हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमोट के साथ आता है। Oneplus 11R में क्वालकॉम Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, 16 जीबी तक LPDDR5X रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें