Social Media: नीदरलैंड सरकार की सिफारिश, 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे TikTok और Instagram से दूर रहें
फरवरी में डच रानी मैक्सिमा ने भी स्वीकार किया था कि उनकी सबसे छोटी बेटी, प्रिंसेस एरियाने, को मोबाइल डिवाइस का अत्यधिक उपयोग करने से आंखों की समस्याएं हो गई हैं। यह कदम बच्चों के मानसिक, सामाजिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, और आने वाले समय में इससे संबंधित कानून की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

विस्तार
नीदरलैंड सरकार ने मंगलवार को माता-पिता को सलाह दी है कि वे 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को TikTok और Instagram जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने की अनुमति न दें। यह सिफारिश बच्चों में मानसिक और शारीरिक समस्याओं के बढ़ते मामलों को देखते हुए की गई है, जिनमें घबराहट के दौरे, डिप्रेशन और नींद की समस्याएं प्रमुख हैं।
नीदरलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने माता-पिता से यह भी आग्रह किया है कि वे बच्चों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग की समय सीमा तय करें, फोन और लैपटॉप को बेडरूम से बाहर रखें, और हर 20 मिनट की स्क्रीन टाइम के बाद कम से कम दो घंटे आउटडोर एक्टिविटी यानी बाहर खेलने का अवसर दें।
कार्यवाहक उप मंत्री विन्सेंट कैरमन्स ने संसद को एक पत्र में लिखा कि यह सलाह बच्चों को डिजिटल लचीलापन और मीडिया साक्षरता विकसित करने का समय देती है। कैरमन्स उन कुछ मंत्रियों में से हैं जो हाल ही में सरकार के भंग होने के बाद अक्टूबर में होने वाले चुनाव तक कार्यरत रहेंगे।
- एपल का बैक टू स्कूल ऑफर: मैक या आईपैड खरीदने पर मुफ्त में मिलेंगे एयरपॉड्स, जानें सभी ऑफर
- Exclusive: अब WhatsApp से होगी कमाई, चैनल होंगे मोनेटाइज, आ रहे हैं ये तीन फीचर्स
- Good News: अब आईफोन में भी सेट कर सकेंगे अपना रिंगटोन, यूजर्स में खुशी की लहर
- Recharge Plan: महज 198 रुपये का प्लान, 40 दिनों तक नो टेंशन, साथ में अनलिमिटेड सुविधा