Good News: अब आईफोन में भी सेट कर सकेंगे अपना रिंगटोन, यूजर्स में खुशी की लहर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Jun 2025 05:22 PM IST
सार

अगर फाइल Files एप में है, उस पर लंबा टैप करें और Share पर जाएं। अगर फाइल Voice Memos में है, उस मेमो के पास बने तीन डॉट्स पर टैप करें, फिर Share चुनें। Share मेन्यू में थोड़ा ऊपर स्क्रॉल करें और “Use as Ringtone” टैप करें। हो गया! आपकी कस्टम रिंगटोन सेट हो जाएगी और Sounds & Haptics > Ringtones सेक्शन में दिखेगी।

Good News Now you can set your own ringtone on iPhone too, wave of happiness among users
Apple iPhone - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एंड्रॉयड बनाम iOS कौन बेहतर है? यह बहस तो हमेशा चलती रहेगी। एंड्रॉयड जहां कस्टमाइजेशन और फ्लेक्सिबिलिटी में आगे है, वहीं iOS अपनी सिक्योरिटी, इकोसिस्टम और स्मूद यूआई के लिए जाना जाता है, लेकिन माना जाए या नहीं, कुछ बेसिक फीचर्स ऐसे हैं जो एंड्रॉयड में सालों से हैं और iOS अब जाकर उन्हें शामिल कर रहा है। iOS 26 में एक ऐसा ही अपडेट आया है कि अब आप अपने iPhone में कस्टम रिंगटोन आसानी से सेट कर सकते हैं।

    अब तक iPhone यूजर्स के पास दो ही रास्ते थे, पहला या तो iTunes Store से पैसे देकर रिंगटोन खरीदें या फिर GarageBand के जरिए एक जटिल प्रोसेस से खुद रिंगटोन बनाएं। दोनों ही तरीकों से यूजर्स काफी परेशान रहते थे।

    iOS 26 (फिलहाल डेवलपर प्रिव्यू में) में Apple ने एक "Use as Ringtone" फीचर जोड़ा है, जिससे आप अपने ही डिवाइस में मौजूद किसी भी ऑडियो फाइल को डायरेक्ट रिंगटोन बना सकते हैं। सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपकी मनपसंद ऑडियो फाइल आपके iPhone में है (Files या Voice Memos एप में)।

    अगर फाइल Files एप में है, उस पर लंबा टैप करें और Share पर जाएं। अगर फाइल Voice Memos में है, उस मेमो के पास बने तीन डॉट्स पर टैप करें, फिर Share चुनें। Share मेन्यू में थोड़ा ऊपर स्क्रॉल करें और “Use as Ringtone” टैप करें। हो गया! आपकी कस्टम रिंगटोन सेट हो जाएगी और Sounds & Haptics > Ringtones सेक्शन में दिखेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें