Instagram: इंस्टाग्राम पर अब नहीं मिलेगी ये सुविधा, होम फीड में हो रहा बड़ा बदलाव, आने वाले नए फीचर्स भी जानिए

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 10 Jan 2023 05:11 PM IST
सार

हाल ही में Instagram पर इंस्टाग्राम नोट्स, कैंडिड स्टोरीज, ग्रुप प्रोफाइल जैसे कई सारे फीचर्स को जारी किया था। इंस्टाग्राम का नया बदलाव अगले महीने से जारी किया जा सकता है।

विज्ञापन
Meta owned Instagram to remove shopping tab from home feed in February add new features
instagram - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाले फोटो-वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम होम फीड में बड़ा बदलाव करने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी अपने होम फीड से शॉपिंग टैब की सुविधा बंद करने वाली है। वहीं इसकी जगह 'क्रिएट न्यू पोस्ट' टैब को एड किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में प्लेटफॉर्म पर इंस्टाग्राम नोट्स, कैंडिड स्टोरीज, ग्रुप प्रोफाइल जैसे कई सारे फीचर्स को जारी किया था।

    इंस्टाग्राम का नया बदलाव अगले महीने से जारी किया जा सकता है। हालांकि, प्लेटफॉर्म से यूजर्स शॉपिंग कर सकेंगे। कंपनी ने कहा कि यूजर्स होम शॉपिंग टैब की जगह यानी शॉर्टकट के बिना भी प्लेटफॉर्म से शॉपिंग कर सकेंगे। बता दें कि इंस्टाग्राम अपने यूजर्स को शॉपिंग टैब के जरिए स्मार्टफोन से स्मार्टफोन एक्सेसरीज तक और जूतों से लेकर कपड़े तक सब कुछ खरीदने की सुविधा देता है।

    विज्ञापन

    इस बदलाव के साथ ही प्लेटफॉर्म पर कई और बदलाव किए जा रहे हैं, जिनमें क्रिएट न्यू पोस्ट टैब भी शामिल हैं। यानी प्लेटफॉर्म पर होम फीड में मिलने वाले टैब की संख्या में बदलाव नहीं किया जा रहा है। इंस्टाग्राम पर अब शॉपिंग टैब की जगह नया क्रिएट न्यू पोस्ट टैब देखने मिलेगा। प्लेटफॉर्म ने हाल ही में इंस्टाग्राम नोट्स, कैंडिड स्टोरीज, ग्रुप प्रोफाइल, कोलैबोरेशन कलेक्शन आदि को पेश किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इंस्टाग्राम ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि ये नया फीचर्स यूजर्स को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जुड़ने में मदद करेंगे। इंस्टाग्राम नोट्स फीचर की मदद से यूजर्स को टेक्स्ट और इमोजी का उपयोग करके अपने दोस्तों को अपडेट करने की सुविधा मिलती है। यानी इस फीचर्स को स्टेटस का शॉर्ट फॉरमेट कहा जा सकता है, जिसमें यूजर्स इमोजी और टेक्स्ट में 60 अक्षरों तक की एक छोटी स्टोरी पोस्ट कर सकते हैं।यूजर्स अपने नोट्स को लिमिटेड भी कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें