मैक्सिमा की नई स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, मल्टीपल स्पोर्ट्स मोड के साथ मिलते हैं कई शानदार फीचर्स, जानें कीमत
मैक्स प्रो सीरीज की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 91 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशिओ मिलता है। मैक्स प्रो शोगन में डिस्प्ले के साथ कई लेटेस्ट फीचर्स जैसे अल्ट्रा-ब्राईट स्क्रीन, 550 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है।

विस्तार
घरेलू कंपनी Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Maxima Max Pro Shogun को भारत में लॉन्च कर दिया है। मैक्सिमा की स्मार्टवॉच सीरीज का ये नया एडिशन ऑयल फिनिश और प्रीमियम डिजाइन के साथ आता है। मैक्स प्रो मैक्स प्रो शोगन स्मार्टवॉच में कई बेहतरीन फीचर्स से लैस किया गया है। वॉच में 1.85 इंच का HD बड़ा डिस्प्ले और अल्ट्रा-ब्राइट स्क्रीन का सपोर्ट दिया गया है। वॉच में पावर सेवर और सोशल मीडिया नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं भी हैं। चलिए जानते हैं मैक्स प्रो शोगन स्मार्टवॉच की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...
मैक्स प्रो शोगन स्मार्टवॉच को ऑयल फिनिश और प्रीमियम डिजाइन में पेश किया गया है। वॉच की कीमत 1,799 रुपये है। स्मार्टवॉच को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
मैक्स प्रो सीरीज की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में 1.85 इंच की बड़ी डिस्प्ले और 91 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशिओ मिलता है। मैक्स प्रो शोगुन में डिस्प्ले के साथ कई लेटेस्ट फीचर्स जैसे अल्ट्रा-ब्राईट स्क्रीन, 550 निट्स ब्राइटनेस का सपोर्ट है। वॉच में लेटेस्ट यूआई डिजाइन, स्मार्ट-कंट्रोल कैमरा/ म्युजिक सिस्टम, सोशल मीडिया नोटिफिकेशन के लिए एक्सेस और डीएनडी/ पावर सेवर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं। वॉच के साथ फाइंड माय फोन, वेदर अपडेट, कैलकुलेटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें: Google Messages में मिलेगा व्हाट्सएप की तरह ग्रुप चैट का मजा, कंपनी ने जारी किया नया अपडेट
मैक्स प्रो शोगन के साथ 120 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स, एक्सरसाइज रिकॉर्ड, चार इन-बिल्ट गेम्स जैसे फ्लॉपी, 2048, हैम्स्टर एण्ड बैटलशिप, एचआर/एसपीओ2 का सपोर्ट दिया गया है। वॉच के साथ स्लीप मॉनिटरिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग और कंट्रोल के लिए सांस के व्यायाम को सपोर्ट करने वाले फीचर्स, ड्रिंकिंग एलर्ट, सेडेंटरी रिमाइंडर, अलार्म, स्टॉपवॉच, टाइमर, फ्लैशलाइट और मेन्स्ट्रुअल ट्रैकर का सपोर्ट भी मिलता है। वॉच को मैक्सिमा स्मार्टफिट एप से कनेक्ट किया जा सकता है।
- Google Messages में मिलेगा व्हाट्सएप की तरह ग्रुप चैट का मजा, कंपनी ने जारी किया नया अपडेट
- iQOO 11 5G: क्वालकॉम के सबसे फास्ट प्रोसेसर और 120W फास्ट चार्जिंग के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- USB Type-C: भारत में एक ही चार्जर से चार्ज होंगे फोन, टैबलेट और लैपटॉप, जारी हुए नए स्टैंडर्ड
- Karnataka HC: ट्विटर अकाउंट्स ब्लॉकिंग मामले में कोर्ट ने जताई नाराजगी, कहा- हम सरकार के आदेश पर नहीं