Meta AI: मेटा एआई ने कर दिया खेला, डिस्कवरी फीड में दिख रही है यूजर्स की निजी बातचीत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Jun 2025 02:54 PM IST
सार

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ पोस्ट्स में यूजर्स टैक्स चोरी पर सलाह मांगते दिखे, वहीं कुछ ने ऐसे कर्मचारी के लिए रेफरेंस लेटर कैसे लिखें यह पूछा जो कानूनी परेशानी में है। एक अन्य पोस्ट में किसी ने सवाल किया "मेरी जांघों के अंदर लाल दाने हो गए हैं, क्या करूं?" यह सभी पोस्ट Meta AI एप के डिस्कवरी फीड में देखे गए।

विज्ञापन
Meta AI has played a trick, users' private conversations are visible in the discovery feed
Meta AI App - फोटो : META

    विस्तार

    यदि आप भी Meta AI से बातें करते हैं और अपनी निजी बातें शेयर करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। एप से जुड़ी एक गंभीर रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार एप का डिस्कवरी फीड अनजाने में यूजर्स की निजी बातचीत और अनुरोधों से भर गया है, जो संभवतः गलती से सार्वजनिक हो गए हैं। कई रिपोर्टों में ऐसे टेक्स्ट चैट्स और इमेज प्रोम्प्ट्स देखे गए हैं जो अत्यंत व्यक्तिगत प्रतीत होते हैं। इन पोस्ट्स के सार्वजनिक रूप से सामने आने से यूजर्स की गोपनीयता को लेकर चिंता गहराती जा रही है।

    टेकक्रंच की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ पोस्ट्स में यूजर्स टैक्स चोरी पर सलाह मांगते दिखे, वहीं कुछ ने ऐसे कर्मचारी के लिए रेफरेंस लेटर कैसे लिखें यह पूछा जो कानूनी परेशानी में है। एक अन्य पोस्ट में किसी ने सवाल किया "मेरी जांघों के अंदर लाल दाने हो गए हैं, क्या करूं?" यह सभी पोस्ट Meta AI एप के डिस्कवरी फीड में देखे गए। Wired की सीनियर पत्रकार काइली रॉबिन्सन ने भी बताया कि उन्होंने कुछ बेहद निजी पोस्ट देखे, जैसे "क्या कम उम्र की महिलाएं उम्रदराज गोरे पुरुषों को पसंद करती हैं?" Calli Schroeder नाम की सीनियर काउंसल ने भी बताया कि उन्हें कुछ पोस्ट्स में लोगों की चिकित्सकीय जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बातें, घर के पते और यहां तक कि लंबित अदालत मामलों से जुड़ी जानकारियां भी साझा होते दिखीं।

    विज्ञापन

    कुछ यूजर्स ने Meta AI से तस्वीर में मामूली बदलाव करने के लिए जो सेल्फी भेजी थी, वे भी डिस्कवरी फीड में सार्वजनिक हो गईं। इनमें कुछ तस्वीरें नाबालिगों की भी थीं, जिनके बालों का रंग बदला गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें