Killed By Google: गूगल बंद करने जा रहा है यह बड़ा फीचर, इसके खुश थे करोड़ों यूजर्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Jun 2025 10:22 AM IST
सार

यूजर्स को पहले Google Play से इस फीचर को इनेबल करना पड़ता था। इसके बाद, अगर वे किसी लिंक पर क्लिक करते थे (जैसे गूगल सर्च से), तो प्ले स्टोर जांचता था कि क्या उस लिंक को खोलने के लिए कोई इंस्टेंट एप मौजूद है। यदि हां, तो वह ऐप तुरंत खुले बिना डाउनलोड या इंस्टॉल किए।

विज्ञापन
Killed By Google Google is going to shut down this big feature, millions of users were happy with it
Google Play Store - फोटो : Freepik

    विस्तार

    गूगल इस साल के अंत तक एंड्रॉयड इंस्टेंट एप्स (Android Instant Apps) फीचर को बंद करने की तैयारी में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला इंस्टेंट एप्स के कम उपयोग और कम लोकप्रियता को देखते हुए लिया गया है। दिसंबर 2025 के बाद ये एप-नुमा इंटरफेस काम नहीं करेंगे। इसके साथ ही गूगल इंस्टेंट एप्स से जुड़े API और Android Studio में मौजूद टूलिंग सपोर्ट को भी हटा देगा।

    रिपोर्ट के मुताबिक, Android Studio के लेटेस्ट कैनेरी बिल्ड में डेवलपर लियोन ओमेलान को एक नोटिफिकेशन दिखाई दिया, जिसमें यह जानकारी दी गई थी। इस पॉप-अप में लिखा था, “Instant Apps का सपोर्ट दिसंबर 2025 से Google Play पर हटा दिया जाएगा। Google Play Instant APIs और पब्लिशिंग सपोर्ट बंद हो जाएंगे। Android Studio के Otter Feature Drop में टूलिंग सपोर्ट भी हटाया जाएगा।”

    विज्ञापन

    गूगल की प्रवक्ता निया कार्टर ने द वर्ज को बताया कि इंस्टेंट एप्स का इस्तेमाल बहुत कम हो रहा था और डेवलपर्स अब एप डिस्कवरी के लिए दूसरे टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “इस बदलाव से हम उन टूल्स पर ज्यादा निवेश कर पाएंगे जो डेवलपर्स के लिए बेहतर काम कर रहे हैं और यूजर्स को फुल एप डाउनलोड की ओर निर्देशित कर पाएंगे ताकि गहरा जुड़ाव बन सके।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें