अमर उजाला
Mon, 2 October 2023
यदि आप लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कुछ बातें हैं जिनके बारे में आपको जान लेना चाहिए, ताकि आप बेस्ट लैपटॉप खरीद पाएं।
यदि आप गेमिंग के लिए लैपटॉप खरीद रहे हैं तो आपको दमदार हार्डवेयर, अधिक स्टोरेज और मेमोरी वाला लैपटॉप खरीदना चाहिए। वहीं ऑफिस के काम, ऑनलाइन क्लास और ब्राउजिंग के लिए आप कम स्पेसिफिकेशन वाला लैपटॉप भी ले सकते हैं।
लैपटॉप खरीदने के लिए सबसे जरूरी बजट तय करना है। क्योंकि कम जरूरत के लिए अधिक पैसे खर्च करने का कोई तर्क नहीं होता।
जैसे यदि आपको अपने लैपटॉप को लेकर अक्सर कहीं आना-जाना होता है तो आपको 13-14 इंच के बीच का लैपटॉप लेना चाहिए। वहीं 15 इंच डिस्प्ले वाले लैपटॉप वीडियो एडिटिंग और गेमिंग के लिए अच्छे माने जाते हैं।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें