X News: सोशल मीडिया पर क्यों छाया 'ई और वाई' के बीच में देखें मीम, क्या है इसकी डिटेल
एक्स (ट्विटर) पर अक्सर कई तरह के मीम आते रहते हैं। ऐसे में इन दिनों एक खास तरह का मीम ट्रेंड हो रहा है। इस मीम में कहा जा रहा है कि कीबोर्ड में ई और वाई के बीच में देखें।

विस्तार
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर अक्सर कई तरह के मीम चलते रहते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खास मीम ट्रेंड में बना हुआ है। एक्स पर मीम में बताया जा रहा है कि कीबोर्ड में ई और वाई के बीच में देखें। आइए जानते हैं कि एक्स पर इस तरह का मीाम आखिर क्यों ट्रेंड हुआ।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह के मीम में दो अक्षरों के बीच में देखने के लिए कहा जाता है। ऐसा दावा किया जाता है कि इन दो कीबोर्ड के बीच में जो दो अक्षर दिखाई देंगे, उनका कुछ खास मतलब होगा। ऐसे में यूजर्स इनका मतलब देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। हालांकि, एक्स पर चल रहा ये ट्रेंड काफी पुराना है।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इस तरह का ट्रेंड साल 2021 से शुरू हुआ था। इस ट्रेंड में बताया गया था कि कीबोर्ड में टी और ओ के बीच में देखें। अगर आप टी और ओ के बीच में देखेंगे तो आपको वाई, यू और आई नजर आएगा। ये एनिमिटेड सीरीज के कैरेक्टर के नाम है। इसकी तरह ही एक और ट्रेंड काफी चर्चा में रहा था, जिसमें कहा जा रहा था कि कीबोर्ड के एच और एल के बीच में देखों। अगर आप कीबोर्ड के एच और एल के बीच में देखेंगे तो आपको जे और के अक्षर नजर आएंगे। इनका मतलब है जस्ट किडिंग।
- सावधान: 24 घंटे मोबाइल इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें, हो सकती हैं ये परेशानियां
- काम की बात: पसंद नहीं आ रहा इंस्टाग्राम का यूजरनेम, बदलने का तरीका जान लें
- काम की बात: AI इमेज को पहचानना है बहुत आसान, ये चार टिप्स याद कर लीजिए
- Microsoft OneNote: माइक्रोसॉफ्ट के इस एप में मिलते हैं कई एआई फीचर्स, मिनटों में हो जाएगा ऑफिस वर्क