फेसबुक ने लॉन्च किया नया सॉफ्टवेयर, 100 भाषाओं का करेगा अंग्रेजी में अनुवाद

फेसबुक ने मशीन लर्निंग आधारित एक सॉफ्टवेयर लॉन्च किया है जो 100 भाषाओं का अंग्रेजी में अनुवाद करने में सक्षम है। फेसबुक का दावा है कि यह अपने आप में दुनिया का पहला सॉफ्टवेयर है जो 100 भाषाओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर सकता है।
फेसबुक का यह सॉफ्टवेयर ओपन सोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर है जिसे सोशल मीडिया पर 160 से अधिक भाषाओं में मौजूद कंटेंट को यूजर्स की भाषा में अनुवाद करने के लिए तैयार किया गया है। फेसबुक के इस सॉफ्टवेयर का फायदा कंपनी के दो अरब से अधिक यूजर्स को होगा।
इस सॉफ्टवेयर को रिसर्च असिस्टेंट एंजेला फैन ने मिल का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि इस सॉफ्टवेयर के लिए फेसबुक की रिसर्च टीम ने वर्षों काम किया है। फैन का दावा है कि यह नया टूल किसी भी दूसरे अनुवादक टूल से बेहतर है।
एंजेला फैन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि जब हम चाइनीज से फ्रेंच में अनुवाद करना चाहते हैं तो अधिकतर प्लेटफॉर्म पर हमें चाइनीज से अंग्रेजी और फिर अंग्रेजी से फ्रेंच में अनुवाद करना पड़ता है, क्योंकि अंग्रेजी ट्रेनिंग डाटा आसानी से मिल जाता है, जबकि हमारा मॉडल चाइनीज से सीधे फ्रेंच में अनुवाद करता है।
फेसबुक का कहना है कि वह हर रोज 20 अरब से अधिक अनुवाद करता है जो कि उसकी न्यूज फीड में दिखाई देते हैं। नए टूल से फेसबुक के अनुवाद में सटीकता आएगी। फेसबुक के इस नए टूल का नाम Facebook M2M-100 रखा गया है।
- Vivo V20 ने तोड़ा बुकिंग का रिकॉर्ड, छह दिनों में 1,00,000 से अधिक प्री-बुकिंग
- Oppo F17 Pro का दिवाली एडिशन हुआ लॉन्च, फोन के साथ फ्री में मिल रहा पावरबैंक और कवर
- OnePlus 8t: OnePlus Diwali Offer में स्मार्ट टीवी से लेकर स्मार्टफोन तक पर मिल रही छूट
- पुराने चार्जर के साथ काम नहीं करेगा iPhone 12 का चार्जिंग केबल