OnePlus 8t: OnePlus Diwali Offer में स्मार्ट टीवी से लेकर स्मार्टफोन तक पर मिल रही छूट

वनप्लस ने दिवाली ऑफर का एलान कर दिया है। दिवाली ऑफर के तहत कंपनी टीवी से लेकर स्मार्टफोन तक पर छूट दे रही है। खास बात यह है कि नए लॉन्च OnePlus 8T पर भी ऑफर मिल रहा है। आइए जानते हैं...
OnePlus 8T
OnePlus 8T के साथ एचडीएफसी बैंक के डेबिट कार्ड होल्डर को 1,000 रुपये की छूट मिल रही है, हालांकि ईएमआई पर फोन लेने पर यह छूट नहीं मिलेगी। वहीं एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर 2,000 रुपये की छूट मिलेगी। बता दें कि OnePlus 8T की शुरुआती कीमत 42,999 रुपये है।
OnePlus TVs
वनप्लस अपने टीवी के साथ भी ऑफर दे रहा है। भारतीय बाजार में OnePlus की Y और Q सीरीज के टीवी मौजूद हैं। सभी टीवी में एंड्रॉयड का सपोर्ट है। OnePlus TV Q1 55 इंच की 4K QLED डिस्प्ले के साथ आता है। टीवी के साथ डॉल्बी विजन का भी सपोर्ट है। इस टीवी की कीमत 62,900 रुपये है लेकिन यदि आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदते हैं तो आपको 4,000 रुपये की छूट मिलेगी।
वहीं डेबिड कार्ड यूजर्स को 1,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus TV Y सीरीज के टीवी को भी 1,000 रुपये की डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है, हालांकि यह छूट किसी कार्ड पर निर्भर नहीं है, बल्कि यह फ्लैट है। वहीं एचडीएफसी कार्ड के साथ अतिरिक्त 1,000 रुपये की छूट मिल रही है।
OnePlus Nord
OnePlus Nord को भी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस फोन के 8 जीबी+128जीबी की कीमत 27,999 रुपये है, लेकिन यदि आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड पर ईएमआई के साथ खरीदते हैं तो आपको 1,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। इस ऑफर की शुरुआत 24 अक्तूबर से हो रही है।