Tim Cook: इंस्टाग्राम ने एपल CEO टिम कुक का फर्जी अकाउंट हटाया, कई सीनियर एग्जीक्यूटिव कर रहे थे फॉलो
कुक के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को कई सीनियर एग्जीक्यूटिव द्वारा फॉलो किया जा रहा था। बता दें कि एपल प्रमुख सोशल मीडिया पर बेहद कम सक्रिय रहते हैं।

विस्तार
मेटा के फोटो-वीडियो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम ने Apple CEO टिम कुक के फर्जी अकाउंट को हटा दिया है। टिम कुक के फर्जी अकाउंट की पहचान 9to5Mac द्वारा की गई थी। कुक के फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट को कई सीनियर एग्जीक्यूटिव द्वारा फॉलो किया जा रहा था। बता दें कि एपल प्रमुख सोशल मीडिया पर बेहद कम सक्रिय रहते हैं। उनका इंस्टाग्राम पर कोई भी पर्सनल अकाउंट नहीं है।
इंस्टाग्राम पर मौजूद यह अकाउंट एकदम असली अकाउंट की तरह दिख रहा था। हालांकि, अकाउंट में अब तक केवल दो पोस्ट ही किए गए थे। एक 20 अगस्त- विश्व फोटोग्राफी दिवस और दूसरा एपल के विज्ञापन अभियान से संबंधित थी। दोनों पोस्ट कुक के आधिकारिक एक्स ( पहले ट्विटर) पेज से कॉपी किए गए थे। दोनों पोस्ट में iPhone 14 Pro के कैमरे और LiDAR तकनीक का दावा किया गया है।
रिपोर्ट के अनुसार, कुक के इस फर्जी अकाउंट को कई वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा फॉलो किया जा रहा था। फॉलोअर्स में लिसा जैक्सन (पर्यावरण, नीति और सामाजिक पहल के लिए एपल वाइस प्रेसिडेंट) और एलन डाई (मानव इंटरफेस डिजाइन) जैसे वरिष्ठ उपाध्यक्ष शामिल थे।
- Upcoming Phone: टेक मार्केट के लिए सितंबर रहने वाला है खास, आईफोन 15 सीरीज सहित ये स्मार्टफोन होंगे लॉन्च
- Online Scam: डेटिंग एप पर प्यार की तलाश पड़ी भारी, अकाउंट से साफ हुए 2.6 लाख रुपये, जानें पूरा मामला
- Reliance AGM 2023: रिलायंस की वार्षिक आम बैठक आज, सबसे सस्ते 5G फोन सहित हो सकती हैं ये बड़ी घोषणाएं
- Weekly Tech Wrap: व्हाट्सएप के HD फोटो-वीडियो फीचर्स से लेकर गैजेट्स की लॉन्चिंग तक, ये हैं मुख्य टेक अपडेट्स