Weekly Tech Wrap: व्हाट्सएप के HD फोटो-वीडियो फीचर्स से लेकर गैजेट्स की लॉन्चिंग तक, ये हैं मुख्य टेक अपडेट्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sun, 27 Aug 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
From WhatsApp HD photo video features to gadgets launching these are technology updates of the week
Weekly Tech Wrap - फोटो : अमर उजाला

    इस हफ्ते WhatsApp ने अपने सबसे महत्वपूर्ण अपडेट में HD फोटो और वीडियो को शेयर करने की सुविधा को जारी किया। इन फीचर्स की मदद से यूजर्स अब हाई क्वालिटी में वीडियो और फोटो भेज सकेंगे। यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने आधार कार्ड स्कैम को लेकर उपयोगकर्ताओं को चेतावनी जारी की। UIDAI ने व्हाट्सएप या ईमेल पर अपने आधार डिटेल को अपडेट करने के लिए डॉक्यूमेंट शेयर नहीं करने की सलाह दी। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ लाइव स्ट्रीमिंग में सबसे ज्यादा यूजर्स हासिल करने वाला इसरो का चैनल दुनिया का पहला ऐसा चैनल बन गया। ये कुछ ऐसी सुर्खियां हैं जो इस हफ्ते टेक्नोलॉजी की दुनिया में चर्चा का विषय रहीं। चलिए जानते हैं इस हफ्ते के टेक अपडेट्स के बारे में और प्रमुख गैजेस्ट की लॉन्चिंग भी देखेंगे।

    चंद्रयान-3
    चंद्रयान-3 - फोटो : इसरो

    23 अगस्त को भारत ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ इतिहास रच दिया। इसी के साथ ISRO के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग को 80 लाख से अधिक लोग लाइव देखा, जो कि एक रिकॉर्ड है। लाइव स्ट्रीमिंग में सबसे ज्यादा यूजर्स हासिल करने वाला इसरो का चैनल दुनिया का पहला ऐसा चैनल बन गया है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाई क्वालिटी में वीडियो शेयर करने की सुविधा (HD video sharing) को जारी कर दिया। इस सुविधा को फिलहाल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। कंपनी ने हाल ही में हाई क्वालिटी फोटो शेयर करने की सुविधा को भी जारी किया है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें