Twitter Ad Revenue: अब ट्वीट करके कमाएं पैसे, चाहिए 500 फॉलोअर्स, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Jul 2023 04:58 PM IST
सार

कुल मिलाकर यही है कि एलन मस्क ट्विटर के नाम-ओ-निशान खत्म करना चाहते हैं। आप में से कई लोग एक्स इस्तेमाल करते होंगे और आपके अच्छे खासे फॉलोअर्स होंगे। आप भी अन्य लोगों की तरह ट्विटर से कमाई कर सकते हैं। आइए इसकी सभी शर्तों को जानते हैं...

विज्ञापन
How to earn money from twitter now called 500 followers 15 million impressions all you need to know
twitter ads revenue sharing - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क ने कुछ दिन पहले ही Twitter पर मोनेटाइजेशन फीचर लॉन्च किया है और उसके एक हफ्ते बाद ही उन्होंने ट्विटर का नाम बदलकर X कर दिया है। अब ट्विटर को X के नाम से जाना जाएगा। ट्विटर के मुख्यालय से भी ट्विटर के लोगो को हटाकर X लगा दिया गया है। इसके अलावा ऑफिस में भी ट्विटर चिड़िया को एक्स से रिप्लेस कर दिया है। कुल मिलाकर यही है कि एलन मस्क ट्विटर के नाम-ओ-निशान खत्म करना चाहते हैं। आप में से कई लोग एक्स इस्तेमाल करते होंगे और आपके अच्छे खासे फॉलोअर्स होंगे। आप भी अन्य लोगों की तरह ट्विटर से कमाई कर सकते हैं। आइए इसकी सभी शर्तों को जानते हैं...

    • ट्विटर की मोनेटाइजेशन पॉलिसी पूरी दुनिया के लिए है। सबसे पहले शर्त यही है कि आपको ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेना होगा जिसकी कीमत डेस्कटॉप के लिए 900 रुपये और मोबाइल के लिए 650 रुपये प्रति महीने है।
    • दूसरी शर्त यह है कि आपके पास कम-से-कम 500 फॉलोअर्स होने चाहिए।
    • तीसरी शर्त है कि पिछले तीन महीने में आपको ट्वीट पर 15 मिलियन इंप्रेशन होने चाहिए।
    • इन शर्तों को पूरा करने के बाद आप ट्विटर के मोनेटाइजेशन को ज्वाइन कर सकते हैं।
    • 50 डॉलर की कमाई होने के बाद आपको पेमेंट मिल जाएगा।
    • सबसे पहले आपको अपने अकाउंट की सेटिंग में जाना होगा।
    • अब योर अकाउंट के ठीक नीचे Monetization का विकल्प दिखेगा।
    • उस पर क्लिक करने के बाद आपको Subscriptions और Ads revenue sharing के विकल्प दिखेंगे।
    • यदि आप सभी शर्तें पूरा करते हैं तो इन दोनों विकल्प पर क्लिक करके बैंक अकाउंट की जानकारी भरें।
    • उसके बाद आपको पोस्ट या वीडियो के साथ विज्ञापन दिखेंगे और उसके बदले में आपको पैसे मिलेंगे।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें