Nothing Phone जैसी डिजाइन और 108MP कैमरे के साथ तीन अगस्त को भारत में लॉन्च होगा Infinix GT 10 Pro

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Jul 2023 12:19 PM IST
सार

Infinix GT 10 Pro की डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले के साथ 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। फोन की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है।

विज्ञापन
Infinix GT 10 Pro Specifications Design Features Revealed Ahead of India Launch
Infinix GT 10 Pro - फोटो : Infinix

    विस्तार

    Infinix GT 10 Pro की लॉन्चिंग अगले सप्ताह तीन अगस्त को भारत में होने वाली है। लॉन्चिंग से पहले Infinix GT 10 Pro की स्पेसिफिकेशन और कीमत सामने आई है। Infinix GT 10 Pro को मीडियाटेक Dimensity 8050 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन के साथ 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    Infinix GT 10 Pro के साथ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, हालांकि Infinix GT 10 Pro की सबसे ज्यादा चर्चा डिजाइन को लेकर है। Infinix GT 10 Pro को लेकर कंपनी ने टीजर जारी किया है। टीजर में देखा जा सकता है कि Infinix GT 10 Pro की डिजाइन काफी हद तक Nothing Phone 2 जैसी है। फोन के बैक पैनल पर नथिंग फोन जैसी एलईडी लाइट मिलेगी।

    विज्ञापन

    Infinix GT 10 Pro की डिस्प्ले के साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले के साथ 900 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में तीन रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 108 मेगापिक्सल का होगा। फोन की कीमत 20,000 रुपये के करीब हो सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें