Unwanted Tracking Alerts: अब एपल एयरटैग से नहीं हो सकेगी आपकी जासूसी, गूगल ने जारी किया यह अपडेट
गूगल का कहना है कि इस सुविधा से Apple AirTag ट्रैकर द्वारा ट्रैकिंग करने का भी अलर्ट मिलेगा। बता दें कि गूगल ने Google I/O 2023 में इस सुविधा की घोषणा की थी।

विस्तार
गूगल ने अपने एंड्रॉयड डिवाइस के लिए अवांछित ट्रैकर डिटेक्शन फीचर (unwanted tracker detection) को रोल आउट कर दिया है। यह फीचर यूजर्स को किसी अनजान ब्लूटूथ-आधारित ट्रैकर द्वारा ट्रैक किए जाने पर अलर्ट देगा। इस फीचर को एंड्रॉयड 13 के लेटेस्ट अपडेट वाले यूजर्स इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल का कहना है कि इस सुविधा से Apple AirTag ट्रैकर द्वारा ट्रैकिंग करने का भी अलर्ट मिलेगा। बता दें कि गूगल ने Google I/O 2023 में इस सुविधा की घोषणा की थी।
एंड्रॉयड निर्माता ने एक ब्लॉग पोस्ट में घोषणा की है कि वह एंड्रॉयड डिवाइस पर अज्ञात ट्रैकर्स के लिए ऑटोमेटिक अलर्ट के लिए सपोर्ट शुरू कर रहा है। यदि आपका स्मार्टफोन किसी नजदीकी डिवाइस का पता लगाता है, जो आपके साथ ट्रैवलिंग में है या आपके आस-पास मौजूद है, तो यह आपको अलर्ट करेगा। आपकी स्क्रीन पर एक अलर्ट पॉप अप होगा, जिससे आप एक मैप देख सकेंगे कि ट्रैकर ने आपके साथ कहां-कहां ट्रैवलिंग की है। नए फीचर में आप प्ले साउंड ऑप्शन भी चुन सकते हैं ताकि आप आसानी से ट्रैकर ढूंढ सकें।
एंड्रॉयड का नया ट्रैकिंग प्रोटेक्शन फीचर एपल के प्रोटेक्शन फीचर के जैसे ही काम करता है। एपल का यह फीचर आईओएस यूजर्स को एयरटैग द्वारा ट्रैकिंग होने पर अलर्ट करता है। ऐसे ही जब आप किसी अज्ञात ट्रैकर के बारे में अलर्ट देखते हैं, तो आपका एंड्रॉयड फोन आपको ट्रैकर के बारे में जानकारी दिखाएगा। इस अलर्ट में डिवाइस का सीरियल नंबर या ट्रैकर रखने वाले व्यक्ति के फोन नंबर के अंतिम चार अंक भी दिखाई देंगे।
- Galaxy Z Flip 5 vs Razr 40 Ultra: कौन-सा फोल्डेबल फोन है आपके लिए बेस्ट? फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सबकुछ
- Instagram Scam: इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक करने और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर 37 लाख की ठगी, ऐसे हुआ पूरा स्कैम
- Call Of Duty: हैकर्स के निशाने पर कॉल ऑफ ड्यूटी गेम, प्लेयर्स के बीच फैला रहे मैलवेयर
- इन फोन नंबर्स को देखते ही करें ब्लॉक, वजह ऐसी की माथा पीट लेंगे, आर्मी ने चेताया