इन फोन नंबर्स को देखते ही करें ब्लॉक, वजह ऐसी की माथा पीट लेंगे, आर्मी ने चेताया
Cyberattack: इन नंबरों से आने वाली कॉल और मैसेज को लेकर सावधान रहने के लिए कहा गया है। यदि आपके पास भी इन नंबरों से मैसेज या कॉल आता है तो उसे नजरअंदार करें और ब्लॉक करें।

विस्तार
एक नए तरह का साइबर अटैक सामने आया है, जिसमें स्कूली छात्रों को निशाना बनाया जा रहा है। सैन्य स्कूलों के छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटरों (पीआईओ) से कॉल आने के बाद मंगलवार को सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। दरअसल, देशभर के आर्मी स्कूलों में पढ़ने वाले कई छात्रों को कथित रूप से पीआईओ से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिल रहे हैं, जो उनके माता-पिता के बारे में जानकारी मांग रहे हैं। आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपलों द्वारा इस संबंध में एडवाइजरी भी जारी की गई है। अलर्ट में कहा गया है कि जिन नंबरों से छात्रों को कॉल आ रही हैं, उनसे सावधान रहने की जरूरत है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, छात्रों को जिन नंबरों से व्हाट्सएप कॉल या मैसेज मिल रहे हैं वह शख्स खुद को स्कूल टीचर बता रहे हैं। वहीं छात्रों से नए क्लास ग्रुप ज्वाइन करने के लिए भी कहा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार से छात्रों को दो नंबरों- 8617321715 और 9622262167 से पाकिस्तानी खुफिया ऑपरेटरों से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज मिल रहे हैं। इन नंबरों से आने वाली कॉल और मैसेज को लेकर सावधान रहने के लिए कहा गया है। यदि आपके पास भी इन नंबरों से मैसेज या कॉल आता है तो उसे नजरअंदार करें और ब्लॉक करें।
एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि कॉल करने वाले खुद को स्कूल के शिक्षक बताते हैं और ग्रुप में शामिल होने के लिए वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजने के अलावा अन्य जानकारी मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये संदिग्ध पीआईओ शुरू में किसी परिचित का संदर्भ देकर कॉल कर रहे हैं और मैसेज भेज रहे हैं और फिर छात्रों को ओटीपी शेयर करके अन्य व्हाट्सएप ग्रुप (कथित तौर पर नए कक्षा समूहों) में शामिल होने के लिए कह रहे हैं।
- पोको ने लॉन्च किया अपना पहला ईयरबड्स POCO Pods, कीमत 12 सौ रुपये से भी कम
- WhatsApp में भी आया शॉर्ट वीडियो का फीचर, ऐसे करें इस्तेमाल
- Netflix के बाद Disney+ Hotstar भी लेने जा रहा बड़ा फैसला, पासवर्ड शेयरिंग की सीमा होगी तय
- घरेलू कंपनी Pebble ने लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, एचडी डिस्प्ले के साथ मिलेगा कॉलिंग फीचर