पकड़ी गई फेसबुक के कर्मचारी की चोरी, अमेजॉन पर दे रहा था फर्जी 5 स्टार रेटिंग

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 19 Jan 2019 10:33 AM IST
विज्ञापन
Facebook's Employee spotted doing fake 5 star rating of Portal Camera on Amazon
facebook Portal device

    Facebook के एक कर्मचारी को अमेजॉन डॉट कॉम पर अपनी वीडियो चैट डिवाइस की 5 स्टार रेटिंग देते हुए पकड़ा गया है। बता दें कि फेसबुक ने पिछले साल अक्टूबर में वीडियो चैट डिवाइस (पोर्टल) और स्मार्ट-स्पीकर लांच किए थे जिनकी बिक्री अमेजॉन से हो रही है। ऐसे में यह फेसबुक का पहला हार्डवेयर प्रोडक्ट है जिसकी बिक्री ऑनलाइन हो रही है।

    फेसबुक का वीडियो चैट पोर्टल पहले से ही विवादों में है। फेसबुक के वीडियो चैट पर आरोप है कि उसमें लगा कैमरा यूजर्स का डाटा इकट्ठा करता है और उस डाटा की मदद से फेसबुक यूजर्स को विज्ञापन दिखाता है। फेसबुक के कर्मचारी की इस चोरी को सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स के टेक पत्रकार केविन रूज ने पकड़ी है।

    विज्ञापन

    केविन के दावे के मुताबिक फेसबुक के कर्मचारी के नाम से 5 स्टार रेटिंग दी गई है। वहीं इस मामले पर फेसबुक के एआर और वीआर विभाग को देखने वाले Andrew "Boz" Bosworth ने कहा है कि किसी कर्मचारी को अच्छे रिव्यू देने के लिए नहीं कहा गया है। इस संबंध में आरोपी कर्मचारी से पूछताछ होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें