TikTok की टक्कर में लांच हुआ देसी ऐप togetU, जानें फीचर्स

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Sat, 19 Jan 2019 09:54 AM IST
togetU app launched to take on tiktok, know features
togetU

    सोशल मीडिया ऐप्लिकेशन टिक-टॉक भारत में काफी लोकप्रिय हो रहा है। कई लोग इस ऐप के जरिए पैसे भी कमा रहे हैं लेकिन अब टिक-टॉक को देसी ऐप टूगेटयू (togetU) कड़ी टक्कर देने लगा है। togetU ने हाल ही में 1 करोड़ चैलेंज शुरू किया था जिसमें कंपनी को काफी फायदा हुआ और ऐप को 10 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड्स किया। बता दें कि togetU एक वीडियो शेयरिंग प्लैटफॉर्म है जिसमें आप टिक-टॉक की तरह लिप सिंकिंग करके वीडियो बना सकते हैं। इसके साथ यूजर छोटे-छोटे वीडियो बनाकर आसानी से म्यूजिक, डॉयलॉग्स और स्पेशल इफेक्ट्स के साथ एडिट कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ेंः आखिर कौन-सी बला है 'टिक-टॉक' जिसके पीछे पागल हुए जा रहे हैं लोग

    togetU ऐप के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें फेस स्वैपिंग से लेकर लिप-सिंकिंग तक कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह देश में सबसे अधिक डाउनलोड होने वाला दूसरा ऐप बन गया। कंपनी ने ऐप को लोकप्रिय बनाने के लिए 6 अलग-अलग शहरों से 6 कार्ड एकत्र करने के कांसेप्ट पर आधारित इस 1 करोड़ चैलेंज में सभी शहरों के कार्ड एकत्र करने वाले यूजरों को पुरस्कार भी देगी।

    ये भी पढ़ेंः #10YearChallenge से बचकर रहने में ही है भलाई, जान लीजिए इसकी सच्चाई

    टूगेटयू के इंडिया बिजनेस हेड अंकू सैनी के मुताबिक ऐप पर 15 सेकेंड्स के वीडियो काफी देखे जा रहे हैं और हर रोज इस ऐप पर करीब 80 हजार वीडियो अपलोड हो रहे हैं। कंपनी के दावे के मुताबिक 31 दिसंबर से शुरू हुए 1 करोड़ कैंपेन के दौरान ऐप को बैंगलुरु, पुणे, चेन्नई, मुंबई और लखनऊ में सबसे अधिक डाउनलोड किया गया। कैंपेन खत्म होने के बाद 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि देशभर के 15 हजार विजेताओं में बांट दी गई। उन्हें 650 रुपये से लेकर 6,000 रुपये तक की राशि पुरस्कार में दी गई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें