फेसबुक ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए जारी किया डार्क मोड, डिजाइन भी बदली

फेसबुक ने एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क मोड जारी कर दिया है। इसके अलावा फेसबुक ने डेस्कटॉप साइट की डिजाइन में भी बदलाव किया है। नए अपडेट के बाद यदि किसी यूजर्स को नया इंटरफेस पसंद नहीं आता है तो पुराने इंटरफेस पर भी जा सकता है। बता दें कि डेस्कटॉप यूजर्स के लिए डार्क मोड की टेस्टिंग काफी पहले से हो रही थी।
नए अपडेट को लेकर फेसबुक ने अपने एक बयान में कहा है कि नया Facebook.com काफी सरल और आसान है। फेसबुक ने नए अपडेट के साथ कहा कि वह यूजर्स को भविष्य में भी नया अनुभव देगा। कंपनी का दावा है कि डार्क मोड में वीडियो देखने का मजा दोगुना होगा।
नए अपडेट में डार्क मोड मिला है जिसमें बैकग्राउंड पूरी तरह से ब्लैक होगा, हालांकि यूजर्स के पास नॉर्मल मोड में जाने का भी विकल्प होगा। डार्क मोड का फायदा यह है कि आंखों पर ब्राइटनेस का असर बहुत कम होता है।
नए अपडेट में नेविगेशन को भी बदला गया है। नए डेस्कटॉप वर्जन को इस तरह से डिजाइन किया गया है ताकि वीडियो, ग्रुप्स और ग्रुप को ढूंढ़ने में परेशानी ना हो। नया डेस्कटॉप वर्जन काफी हद तक मोबाइल वर्जन की तरही है। अब आपको डेस्कटॉप पर भी मोबाइल वर्जन तरह का इंटरफेस मिलेगा।
फेसबुक ने कहा है कि नए अपडेट में इवेंट क्रिएट करना, पेज और ग्रुप बनाना और विज्ञापन तैयार करना पहले के मुकाबले आसान होगा। एडमिन और क्रिएटर को रियल टाइम में प्रीव्यू देखने को मिलेगा। प्रीव्यू में यह भी पता चल जाएगा कि कोई पोस्ट या कंटेंट मोबाइल पर कैसा दिखेगा।
- 75 फीसदी भारतीय मोबाइल कैमरा के मेगापिक्सल पर नहीं करते भरोसा, फ्रंट कैमरे को देते हैं प्राथमिकता
- जर्मनी में 11 मई से खुलेंगे Apple के स्टोर्स, सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन
- Jio कर रहा छह करोड़ ग्राहकों को तोहफा देने की तैयारी, सरकार से चल रही है बातचीत
- गूगल और फेसबुक के कर्मचारी दिसंबर तक करेंगे वर्क फ्रॉम होम, जरूरी काम होने पर आना होगा ऑफिस