ट्रंप के पोस्ट की आपत्ति जताने वाले कर्मचारी को फेसबुक ने निकाला

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Jun 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
Facebook Fires Employee Who Protested Inaction on Donald Trump Posts
Mark Zuckerberg

    फेसबुक ने अपने उस कर्मचारी को बाहर का रास्ता दिखा दिया है जिसने अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट का फैक्ट चेक ना करने का विरोध किया था। कर्मचारी ने पिछले महीने डोनाल्ड ट्रंप के एक भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के फैसले की आलोचना की थी।

    फेसबुक ने अपने जिस कर्मचारी को निकाला है उनका नाम ब्रैंडन डैल है जो कि फेसबुक में यूजर इंटरफेस इंजीनियर के पद पर काम कर रहे थे। ब्रैंडन ने ट्वीट करते हुए दावा किया है कि उन्हें सार्वजनिक रूप से एक सहयोगी को डांटने के लिए बर्खास्त किया गया, जिसने ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के लिए समर्थन में अपना बयान शामिल करने से इनकार कर दिया था। फेसबुक ने डैल की बर्खास्तगी की पुष्टि की है लेकिन कोई बर्खास्तगी के कारणों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    बदा दें कि पुलिस कस्टडी में जॉर्ज फ्लॉयड की मौत को लेकर मिनेपोलिस में हो रहे प्रदर्शनों पर ट्रंप ने एक ट्वीट किया था जिसपर ट्विटर ने वॉर्निंग जारी की लेकिन उसी पोस्ट पर फेसबुक ने कहा कि यह पोस्ट कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन नहीं करता है। फेसबुक के इस फैसले का फेसबुक के कुछ कर्मचारियों ने विरोध किया और कहा कि वे इस पर 'शर्मिंदा' हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ट्विटर के फैक्ट चेक के बाद मार्क जुकरबर्ग ने एक इंटरव्यू में ट्विटर की आलोचना करते हुए कहा था कि निजी कंपनियों को ऐसा नहीं करना चाहिए। जुकरबर्ग के इस बयान के बाद फेसबुक के कर्मचारियों में असंतोष देखने को मिला और कईयों ने वर्चुअली काम करने से इनकार कर दिया है। कई कर्मचारियों ने फेसबुक की कंटेंट पॉलिसी में बदलाव करने के भी सुझाव दिए थे।

    इस विरोध के बाद जुकरबर्ग ने फेसबुक की नीतियों की समीक्षा करने का फैसला लिया है। उन्होंने एक पोस्ट में कहा था कि वे फेसबुक की नीतियों की समीक्षा करेंगे और जरूरत पड़ने पर उसमें बदलाव भी किया जाएगा। उन्होंने अपने पोस्ट में ब्लैक लिव्स मैटर आंदोलन को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'वह ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन का समर्थन करते हैं और जल्द ही कंपनी की नीतियों की समीक्षा शुरू करेंगे। हम पुलिस बल प्रयोग और किसी देश में नागरिक हिंसा को लेकर होने वाले आंदोलन की नीतियों की समीक्षा पर जोर देंगे।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें