आईफोन डिसेबल होने के बाद ऐसे हटाएं पासकोड, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 12 Jun 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
Tips and tricks to unlock your iphone if you forgot your password know full steps in hindi
iPhone SE 2 - फोटो : apple

    अगर आप अपने आईफोन का पासकोड किसी कारणवश भूल गए हैं और अपना डिवाइस अनलॉक नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको यहां कुछ खास तरीके बताएंगे, जिनकी सहायता से आप अपने आईफोन को अनलॉक कर पाएंगे। तो आइए इन तरीकों पर डालते हैं एक नजर...

    iphone x (demo)
    iphone x (demo)

    आईफोन 10, एसई 2, 8 और 8 प्लस के यूजर्स ऐसे हटाएं पासकोड

    सबसे पहले चेक करें कि आपका आईफोन कंप्यूटर से तो कनेक्ट नहीं है। इसके बाद आईफोन के एक साइड बटन और वॉल्यूम बटन में से किसी एक को तब तक दबाकर रखें जब तक आपको स्क्रीन में स्लाइडर से पावर का ऑप्शन दिखाई न दें। अब स्लाइडर को स्वाइप करके ऑफ करें। आईफोन के बंद होने के बाद उसे कंप्यूटर से कनेक्ट करें और साइड बटन को दबाएं रखें। इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिकवरी मोड ओपन होगा। यहां से आप पासकोड को हटा सकते हैं।

    Apple iPhone 7 Plus
    Apple iPhone 7 Plus

    आईफोन 7 और 7 प्लस के यूजर्स ऐसे हटाएं पासकोड

    पासकोड हटाने के लिए चेक करें कि आपका डिवाइस कंप्यूटर से तो कनेक्ट नहीं है। इसके बाद आईफोन के एक साइड बटन और वॉल्यूम बटन में से किसी एक को तब तक दबाकर रखें जब तक आपको स्क्रीन में स्लाइडर से पावर का ऑप्शन दिखाई न दें। अब स्लाइडर को स्वाइप करके ऑफ करें। आईफोन के बंद होने के बाद उसे कंप्यूटर से कनेक्ट करें और साइड बटन को दबाएं रखें। इतना करने के बाद आपकी स्क्रीन पर रिकवरी मोड ओपन होगा। यहां से आप पासकोड को हटा सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें