Linkedin Vs X: लिंकडिन को पीछे छोड़ना चाहते हैं एलन मस्क, कहा- एक्स पर 10 लाख जॉब हुए पोस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Feb 2024 05:53 PM IST
सार

दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के मालिक बनने के बाद अब एलन मस्क की नजर माइक्रोसॉफ्ट के Linkedin पर है, हालांकि एलन मस्क Linkedin को खरीदने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसे मात देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Elon Musk X aims to take over linkedin says over 1 million companies are looking for candidates
X Hiring - फोटो : x.com

    विस्तार

    एलन मस्क दुनिया के तमाम टेक कंपनियों के मालिक से इतर सबसे मूडी इंसान हैं। एलन मस्क के फैसले हमेशा चौंकाने वाले होते हैं। दुनिया की सबसे बड़ी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स के मालिक बनने के बाद अब एलन मस्क की नजर माइक्रोसॉफ्ट के Linkedin पर है, हालांकि एलन मस्क Linkedin को खरीदने की प्लानिंग नहीं कर रहे हैं, बल्कि इसे मात देने की प्लानिंग कर रहे हैं।

    एक्स पर 10 लाख जॉब पोस्टिंग

    एलन मस्क ने एक्स के हायरिंग अकाउंट के उस पोस्ट को री-पोस्ट किया है जिसमें दावा किया गया था कि एक्स पर जॉब पोस्ट करने में कंपनियां दिलचस्पी दिखा रही हैं। दावे के मुताबिक एक्स हायरिंग पर 10 लाख जॉब पोस्ट हुए हैं।

    विज्ञापन

    बता दें कि एक्स हायरिंग एक्स का जॉब सर्च पोर्टल है। एक्स पर जॉब पोस्टिंग में एआई, फाइनेंस और SaaS से जुड़ी कंपनियों ने नौकरी के लिए जॉब पोस्ट की हैं। ऐसे में Linkedin का अब कड़ा मुकाबला एक्स हायरिंग के साथ होने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    X पर ऑडियो-वीडियो कॉल का फीचर

    बता दें कि हाल ही में सभी के लिए एक्स ने ऑडियो और वीडियो कॉलिंग का फीचर जारी किया है, हालांकि इसे सिर्फ एक्स के प्रीमियम यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं। फ्री यूजर्स के लिए ये फीचर उपलब्ध नहीं हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें