Gemini AI: गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए लॉन्च किए कई सारे फीचर्स, यहां जानें
गूगल ने नए फीचर्स की घोषणा बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में की है। गूगल ने Gemini AI का सपोर्ट अपने मैसेजिंग एप में भी दे दिया है, हालांकि फिलहाल यह बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध है।

विस्तार
वैसे तो गूगल का एआई टूल Gemini AI शुरू से ही विवादों में जी रहा है, लेकिन यदि आप इसके फैन हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। गूगल ने Gemini AI के लिए कई सारे फीचर्स जारी किए हैं जो कि फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए है।
गूगल ने इसकी घोषणा बार्सिलोना में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2024 में की है। गूगल ने Gemini AI का सपोर्ट अपने मैसेजिंग एप में भी दे दिया है, हालांकि फिलहाल यह बीटा वर्जन के लिए उपलब्ध है।
वैसे Gemini AI के अन्य फीचर्स को स्मार्टफोन, एंड्रॉयड ऑटो और Wear OS के लिए जारी करना शुरू कर दिया गया है। नए अपडेट के बाद गूगल के मैसेजिंग एप में Gemini AI के लिए अलग से एक चैट बॉक्स मिलेगा।