एलन मस्क ने बेचा X: एलन मस्क ने अपने ही घर में किया सौदा, आखिर क्या है xAI जिसने खरीदा एक्स?
आपको याद दिला दें कि एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर (अब X) को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर X कर दिया, अधिकतर कर्मचारियों को निकाल दिया और प्लेटफॉर्म की नीतियों में कई बड़े बदलाव किए।

विस्तार
एलन मस्क ने एक बार फिर से अपने फैसले से दुनिया को चौंका दिया है। जिस एक्स जो कि पूर्व में ट्विटर को लेकर इतना विवाद हुआ, उसे अब एलन मस्क ने बेच दिया है। हैरान करने वाले बात यह है कि एलन मस्क ने एक्स को किसी अन्य को नहीं, बल्कि अपनी ही कंपनी एक्सएआई (xAI) को बेचा है। यह सौदा 33 अरब डॉलर में हुआहै। यह डील पूरी तरह से स्टॉक-आधारित है।
xAI, जो एक AI स्टार्टअप कंपनी है, ने X को खरीदा है। यह स्टार्टअप भी एलन मस्क का ही है. एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह कदम X की विशाल पहुंच और xAI की एडवांस AI क्षमताओं को एक साथ लाकर अपार संभावनाओं को खोलने में मदद करेगा।
आपको याद दिला दें कि एलन मस्क ने 2022 में ट्विटर (अब X) को 44 अरब डॉलर में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने इसका नाम बदलकर X कर दिया, अधिकतर कर्मचारियों को निकाल दिया और प्लेटफॉर्म की नीतियों में कई बड़े बदलाव किए।
एलन मस्क ने X पर पोस्ट करते हुए इस डील के फायदों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज हम आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल्स, कंप्यूट, डिस्ट्रीब्यूशन और टैलेंट को एक साथ लाने का कदम उठा रहे हैं। यह सौदा अपार संभावनाओं को खोलेगा।" उन्होंने यह भी बताया कि इस डील में xAI का मूल्यांकन 80 अरब डॉलर और X का 33 अरब डॉलर आंका गया है।
Elon Musk: टेक दिग्गज एलन मस्क ने बेचा एक्स, इस कंपनी से 33 अरब डॉलर में की डील
- Grok AI: अब टेलीग्राम पर भी ग्रोक एआई कर सकते हैं इस्तेमाल, यह है शर्त
- Instagram: इंस्टाग्राम ने बंद किया यह फीचर, कोई इस्तेमाल ही नहीं कर रहा था
- iPhone 17 Series: नए आईफोन में मिल सकती है 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, नई लीक ने की पुष्टि
- ChatGPT: ये Ghibli क्या है जिसके पीछे पूरी दुनिया पागल हुई है, एलन मस्क भी शामिल हो गए हैं