iPhone 17 Series: नए आईफोन में मिल सकती है 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, नई लीक ने की पुष्टि

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 27 Mar 2025 03:31 PM IST
सार

लीक में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि iPhone 17 सीरीज के कौन से मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट मिलेगा, लेकिन यह फीचर iPhone 17 Pro मॉडल्स तक सीमित रहने की संभावना ज्यादा है।

विज्ञापन
iPhone 17 Series to Reportedly Get 8K Video Recording Support says new leaks
iPhone 16 Pro Max - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आपका काम भी iPhone 16 सीरीज के कैमरे से नहीं चल रहा है और आप किसी बेहतर वीडियो रिकॉर्डिंग वाले मोबाइल कैमरे की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। एपल इस साल अपनी "एपल इंटेलिजेंस" सुविधाओं को पूरी तरह से लॉन्च करने में भले ही पीछे रह गया हो, लेकिन कंपनी अपने आगामी iPhone 17 सीरीज के साथ कई बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है। इस बार iOS 19 को अब तक का सबसे बड़ा डिजाइन अपग्रेड मिलने की उम्मीद है, वहीं iPhone 17 Pro मॉडल्स में भी बड़े डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा एपल इस साल iPhone 17 Air नाम से एक नया मॉडल भी पेश कर सकती है।

    अब एक नई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि iPhone 17 सीरीज में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिल सकती है। चाइनीज सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक टिपस्टर ने दावा किया है कि iPhone 17 Pro मॉडल्स में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट दिया जाएगा। गौरतलब है कि एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स में यह फीचर काफी पहले से मौजूद है, लेकिन iPhone 16 Pro या iPhone 16 Pro Max में यह सुविधा नहीं दी गई थी।

    विज्ञापन

    पिछले साल एपल ने iPhone 16 Pro मॉडल्स में 4K वीडियो को 120fps पर रिकॉर्ड करने की क्षमता दी थी, हालांकि कुछ एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पहले से ही इस गुणवत्ता का वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम हैं, जिनमें Samsung Galaxy S25 Ultra, Xiaomi 15 Ultra और Sony Xperia सीरीज शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें