डोनाल्ड ट्रंप का ब्लॉग पेज भी हुआ बंद, सोशल मीडिया साइट पर पहले से ही हैं बैन
ट्रंप ने एक महीना पहले ही अपने फैन से जुड़े रहने के लिए www.45office.com को लॉन्च की था जिस पर “From the Desk of Donald J. Trump” नाम से एक पेज था। वेबसाइट के होम पेज पर एक मैसेज में लिखा गया है कि डोनाल्ड जे. ट्रंप का ऑफिस ट्रंप प्रशासन की शानदार विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विस्तार
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ब्लॉग पेज परमानेंट बंद हो गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले सीएनबीसी ने ट्रंप के वरिष्ठ सहयोगी के हवाले से दी है। बता दें कि फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब समेत तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन होने के बाद ट्रंप अपने ब्लॉग पर अपने विचार साझा कर रहे थे।
डोनाल्ड ट्रंप के ब्लॉग पेज का नाम “From the Desk of Donald J. Trump” था जो कि एक महीने पहले ही लाइव हुआ था। जेसन मिलर के मुताबिक ट्रंप का यह ब्लॉग दोबारा लाइव नहीं होगा, हालांकि मिलर ने इस बात का भी संकेत दिया है कि ट्रंप किसी अन्य माध्यम से अपने फैन के साथ जुड़े रहेंगे।
बता दें कि ट्रंप ने एक महीना पहले ही अपने फैन से जुड़े रहने के लिए www.45office.com को लॉन्च की था जिस पर “From the Desk of Donald J. Trump” नाम से एक पेज था। वेबसाइट के होम पेज पर एक मैसेज में लिखा गया है कि डोनाल्ड जे. ट्रंप का ऑफिस ट्रंप प्रशासन की शानदार विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वेबसाइट के होम पेज पर ‘डोनाल्ड जे. ट्रंप के ऑफिस’ से संपर्क करने का विकल्प भी है। वेबसाइट के अबाउट अस में ट्रंप के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में लिखा गया है जिसमें सीमा सुरक्षा से लेकर कई मसलों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
गौरतलब है कि Snapchat ने भी डोनाल्ड ट्रंप को इसी साल जनवरी में हमेशा के लिए बैन किया। उससे पहले स्नैपचैट ने ट्रंप को अनिश्चितकाल के लिए बैन किया था। राजधानी वॉशिंगटन में बवाल और हिंसा के बाद तमाम सोशल मीडिया कंपनियों ने ट्रंप को बैन किया था।
- अमेरिका: एपल की प्रतिस्पर्धा के विजेताओं में भारतवंशी अबिनया दिनेश भी शामिल
- 7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, कीमत 13000 रुपये से कम
- दिल्ली हाईकोर्ट में सरकार: अपनी क्षमता का व्हाट्सएप कर रहा गलत इस्तेमाल, पॉलिसी के लिए यूजर्स पर बना रहा दबाव
- Covid 19: भारत में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे सस्ता ऑक्सीमीटर, कीमत 299 रुपये