7000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन, कीमत 13000 रुपये से कम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Jun 2021 01:39 PM IST
सार

Tecno Pova 2 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमे 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एक ही स्टोरेज मॉडल में मिलेगा।

विज्ञापन
Tecno Pova 2 launched With Helio 85 SoC 7000mAh Battery Price Specifications
Tecno Pova 2 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Pova 2 को फिलीपींस में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल दिसंबर में भारत में लॉन्च हुए Tecno Pova का अपग्रेडेड वर्जन है। Tecno Pova 2 को कई सारे बदलाव के साथ बाजार में उतारा गया है जिनमें अपग्रेडेड डिस्प्ले, प्रोसेसर, बैटरी और कैमरा आदि शामिल हैं। Tecno Pova 2 में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ 7000mAh की बैटरी है। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में....

    Tecno Pova 2 की कीमत

    Tecno Pova 2 की फिलीपींस में कीमत 7,990 फिलीपाइन पेसो यानी करीब 12,200 रुपये है। इस कीमत में फोन का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट मिलेगा। फोन की बिक्री ब्लैक, ब्लू और सिल्वर कलर में 11 जून से होगी, जबकि प्री-बुकिंग 5 जून से शुरू हो रही है। भारत में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    Tecno Pova 2 की स्पेसिफिकेशन

    Tecno Pova 2 में एंड्रॉयड 11 दिया गया है। इसके अलावा इसमे 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले की स्टाइल पंचहोल है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एक ही स्टोरेज मॉडल में मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Tecno Pova 2 का कैमरा

    फोन में चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। अन्य तीन लेंस के बारे में कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसके साथ ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का सपोर्ट है।

    Tecno Pova 2 की बैटरी

    Tecno Pova 2 में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बैटरी बैकअप को लेकर दो दिनों का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ, Wi-Fi, 3.5mm का ऑडियो जैक है। गेमिंग के लिए कंपनी ने इसमें Turbo 2.0 दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें