Digital Arrest: डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुई साइबर एक्सपर्ट, अपराधियों ने इस तरह ठगे 55 लाख रुपये

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 26 Sep 2024 02:06 PM IST
सार

अक्सर आप सुनते या पढ़ते होंगे कि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो गई। मगर साइबर एक्सपर्ट के साथ ही डिजिटल अरेस्ट हो जाए तो मामला गंभीर हो सकता है। आगे खबर में जानिए किस तरह से साइबर अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
cyber expert self digital arrest know what is it and how to safe this
Digital Arrest - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    साइबर अपराधी लोगों को अपने जाल में फंसाने के लिए लगातार नए-नए तरीकों को अपना रहे हैं। ऐसे में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें साइबर एक्सपर्ट ही डिजिटल अरेस्ट के झांसे में फंस गई। साइबर अपराधियों ने एनबीसीसी यानी नेशनल बिल्डिंग्स कंट्रक्शन कॉर्पोरेशन की डायरेक्टर को डिजिटल अरेस्ट करके उनसे 55 लाख रुपये की मोटी रकम ठग ली। आपको बता दें कि डायरेक्टर एनबीसीसी में खुद साइबर मामलों को देखती हैं, मगर खुद ही साइबर ठगी के जाल में फंस गई।

    इस मामले में दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेंशन्स यानी आईएफएसओ यूनिट ने अपराधियों का भंडाफोड़ करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आईएफएसओ के डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि 12 सितंबर को एनबीसीसी की डॉयरेक्टर ने खुद के साथ डिजिटल अरेस्ट होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

    विज्ञापन

    पुलिस के मुताबिक, यह वारदात 9 सितंबर को हुई थी, एक आदमी ने उन्होंने फोन किया खुद को मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 स्थित कस्टम ऑफिस का अधिकारी बताया। फोन करने वाले ने कहा कि 6 सितंबर को एक पार्सल जब्त किया गया है, जिसमें 16 फर्जी पासपोर्ट, 58 एटीएम कार्ड और 40 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया है। साथ ही फोन करने वाले ने कहा कि पार्सल पर आपका नाम है। इतना ही नहीं, फोन करने वाले एनबीसीसी की डॉयरेक्टर को कहा कि मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया है। ऐसे में सरेंडर करना होगा। साइबर अपराधी ने डॉयरेक्टर को डराने के लिए यह भी कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई जांच भी चल रही है। ऐसे में गिरफ्तारी तक उनके ऊपर वीडियो कॉल के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें