Cyber Crime: साइबर अपराध पर सरकार ने कसा शिकंजा, सितंबर में बंद किए ठगों के इतने लाख नंबर

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Thu, 26 Sep 2024 01:18 PM IST
सार

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। दूरसंचार मंत्रालय ने साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले लाखों नंबरों को बंद कर दिया है। साथ ही मोबाइल हैंडसेट को भी ब्लॉक किया है। नीचे जानिए क्या है पूरी जानकारी।

government took action against cyber thags and block 3.5 lakh phone numbers
Cyber Crime - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    देश में साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए कई कदम उठाएं जा रहे हैं। इसी कड़ी में साइबर ठगी को रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, संचार साथी पोर्टल पर लोगों द्वारा की जा रही शिकायतों पर भारत सरकार का दूरसंचार मंत्रालय कार्रवाई कर रहा है। सितंबर के आधे महीने यानी 15 दिनों तक लगभग 3 लाख नंबरों को बंद किया गया है। इसके साथ ही तकरीबन 3.5 लाख हैंडर्स यानी एसएमएस को ब्लॉक किया गया है। इतना ही नहीं, सरकार ने साइबर ठगी में 2.37 लाख मोबाइल हैंडसेट को भी ब्लॉक कर दिया है।

    सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटरों को भी सख्त निर्देश दिए हैं और ऐसे नंबरों की पहचान करने के लिए कहा है, जो साइबर ठगी से जुड़े मामलों में इस्तेमाल हो रहे हैं। हाल ही में लोगों ने शिकायत पोर्टल के जरिए 106912 शिकायतों को दर्ज कराया है। इनमें से 90769 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।

    • आंध्र प्रदेश-13387
    • पूर्वी उत्तर प्रदेश- 10374
    • पश्चिमी उत्तर प्रदेश-7791
    • कोलकाता-6038
    • कर्नाटक- 4733
    • बिहार- 2351
    • दिल्ली- 2791

    संदिग्ध श्रेणी में आने वाली कॉल में फोन कॉल, मैसेज, व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट, पेमेंट वॉलेट, सिम वेरिफिकेशन के लिए केवाईसी, गैस व बिजली कनेक्शन, केवाईसी अपडेट और कनेक्शन कटाने की धमकी भी दी जाती है। अगर आपके पास भी कुछ इस तरह की कॉल आती है तो आप नीचे दी प्रक्रिया पर शिकायत कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें