क्या सच में 14 फरवरी को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को दी गई थी फांसी?

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sun, 14 Feb 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Bhagat Singh Sukhdev and Rajguru were hanged on valentines day Fact check
Amar Ujala Padtal - फोटो : social media

    14 फरवरी हो और भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू की फांसी के मैसेज वायरल ना हो, यह नामुमकिन है। हर साल 14 फरवरी एक मैसेज सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होता है जिसमें दावा किया जाता है कि 14 फरवरी को ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू 14 फरवरी को फांसी चढ़ाए गए थे। ऐसे में हमें वैलेंटाइन नहीं मनाना चाहिए। यह दावा अब इतना वायरल हो चुका है कि इसे लेकर अब विवाद होने लगे हैं। हर साल देश में सोशल मीडिया पर कई लोग 14 फरवरी को 'शहीद दिवस' के तौर पर मनाने की मुहिम चलती है, लेकिन यह जानना बहुत जरूरी है क्या वाकई 14 फरवरी को ही भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू को फांसी दी गई थी?

    कई मैसेज में यह लिखा है 'करोड़ों भारतीय 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे मनाते हैं, पर इसी दिन अमर शहीद भगत सिंह राजगुरू और सुखदेव को लाहौर में फांसी की सजा सुनाई थी। यह बात हमारे युवा पीढ़ी व मीडिया चैनल भूल गए, इन शहीदों को शत शत नमन।' कई मैसेज में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने की अपील की गई है।

    विज्ञापन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगत सिंह की फांसी से जुड़े विकिपीडिया के पेज को भी कई बार गलत तथ्यों के साथ अपडेट करने की कोशिश की गई है जिसे बाद में विकिपीडिया ने खुद रोका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एम एस गिल की किताब 'ट्रायल्स दैट चेन्ज्ड हिस्ट्री: फ्रॉम सोक्रेट्स टू सद्दाम हुसैन' के मुताबिक स्पेशल ट्राइब्युनल कोर्ट ने 7 अक्तूबर 1930 को भारतीय दंड संहिता की धारा 121 और 302 और एक्सप्लोसिव सबस्टैंस ऐक्ट 1908 की धारा 4(बी) और 6(एफ) के तहत भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की मौत की सजा का एलान किया।

    इसके बाद हजारों की संख्या में लोगों ने एक मेमोरैंडम पर दस्तखत किया जिसे वाइसरॉय के पास भेजा जाना था। लोगों ने इसके जरिए सरकार से गुजारिश की कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव को माफी दी जाए लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हुआ और 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव फांसी दे दी गई।

    अमर उजाला पड़ताल- हमारे पड़ताल में यह दावा फर्जी निकला है। भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की फांसी का 14 फरवरी से कोई संबंध नहीं है। भगत सिंह की फांसी की बात को वैलेंटाइन से जोड़कर शेयर करना आधारहीन है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें