यह कंपनी मात्र 565 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड इंटरनेट, मिलेगी 100mbps की स्पीड

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Feb 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
GTPL Hathway 100 Mbps Broadband Plan for 1 Year effective Costs Rs 565 per Month
GTPL Hathway - फोटो : GTPL Hathway

    यदि आपके भी सस्ते होम ब्रॉडबैंड इंटरनेट की तलाश में हैं तो यह खबर आपके काम आ सकती है। इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसी कंपनी के प्लान के बारे में बताएंगे जो महज 565 रुपये में एक साल के लिए 100एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट दे रही है। GTPL Hathway के बारे में तो आप जानते ही होंगे। यह कंपनी फिलहाल देश के 11 शहरों में अपनी सेवाएं दे रही है।

    GTPL Hathway
    GTPL Hathway - फोटो : GTPL Hathway

    GTPL Hathway के ब्रॉडबैंड प्लान

    कंपनी के पास 40Mbps से लेकर 100Mbps तक के प्लान हैं और इनकी कीमतें 12 महीने के लिए 3,800 रुपये से लेकर 5,900 रुपये तक हैं। 40Mbps के साथ 18 महीने वाले प्लान की कीमत 6,786 रुपये है। ऐसे में इसकी मासिक कीमत 377 रुपये हो जाती है।

    GTPL Hathway
    GTPL Hathway - फोटो : GTPL Hathway

    कंपनी का 50Mbps वाला प्लान भी छह महीने, 12 महीने और 18 महीने के साथ आता है। इन अवधि के लिए प्लान की कीमतें क्रमशः 3,999 रुपये, 5,999 रुपये और 8,250 रुपये है। ये कीमतें मासिक तौर पर 565 रुपये, 424 रुपये और 388 रुपये हो जाएंगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें