WhatsApp: बदलने वाला है कॉलिंग का अंदाज, नहीं होगी किसी डायलर एप की जरूरत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 17 Dec 2024 12:14 PM IST
सार

अभी तक, WhatsApp का कॉलिंग फीचर केवल उन कॉन्टैक्ट्स तक सीमित है, जो पहले से ही एप का इस्तेमाल करते हैं। कॉल शुरू करने से पहले यूजर्स को नंबर को अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव करना पड़ता है, लेकिन इन-एप कॉल डायलर इस दिक्कत को खत्म कर देगा

विज्ञापन
WhatsApp will soon bring in app call dialer for iPhone users Details in hindi
WhatsApp - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    WhatsApp आज वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, अब इन-एप कॉल डायलर फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है। यह नया फीचर यूजर्स के अनुभव को और अधिक रोचक और आसान बनाएगा, जिससे मैसेजिंग और वॉयस कम्युनिकेशन सेवाओं के बीच का अंतर खत्म हो जाएगा।

    दरअसल व्हाट्सएप इन एप डायल पर काम कर रहा है यानी व्हाट्सएप एप से ही आप किसी को कॉल कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा केवल iOS बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और सबसे पहले iPhone यूजर्स के लिए रोलआउट होगी।

    विज्ञापन

    इन-एप कॉल डायलर यजूर्स को WhatsApp के माध्यम से सीधे फोन कॉल करने का एक आसान तरीका प्रदान करेगा, जो पारंपरिक फोन डायलर जैसा होगा, लेकिन इंटरनेट-आधारित कॉलिंग की सुविधा के साथ। उपयोगकर्ता एक नंबरिक कीपैड के माध्यम से सेव न किए गए नंबरों पर कॉल कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें