WhatsApp ग्रुप एडमिन ध्यान दें, फोन में यह सेटिंग कर दीजिए, कोई फॉरवर्ड नहीं कर पाएगा मैसेज

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 08 Apr 2019 05:17 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp’s latest update: Admin have right to Block ‘Frequently Forwarded’ messages in groups
Whatsapp

    भारत में फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सऐप लगातार काम कर रही है और चुनाव को लेकर व्हाट्सऐप पर सरकार की ओर से भी खबरों को रोकने के लिए दबाव है। ऐसे में व्हाट्सऐप लगातार नए-नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसी कड़ी में खबर है कि व्हाट्सऐप एक ऐसे फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके आने के बाद लगातार फॉरवर्ड हो रहे मैसेज को ब्लॉक किया जा सकेगा।

    WhatsApp के इस खास फीचर की जानकारी व्हाट्सऐप को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetainfo.com ने अपने ब्लॉग में दी है। व्हाट्सऐप के इस फीचर की टेस्टिंग फिलहाल बीटा वर्जन पर हो रही है और इसे जल्द ही सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    इस फीचर के अपडेट जारी होने के बाद व्हाट्सऐप के ग्रुप एडमिन के पास इस बात का अधिकार होगा कि वह किसी फॉरवर्डेड मैसेज को ब्लॉक कर सकेगा। इसके लिए व्हाट्सऐप की सेटिंग में frequently forwarded का एक विकल्प मिलेगा। यह फीचर सिर्फ ग्रुप एडमिन को ही दिखेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    WhatsApp ग्रुप एडमिन ध्यान दें, फोन में यह सेटिंग कर दीजिए, कोई फॉरवर्ड नहीं कर पाएगा मैसेज

    इस फीचर के आने के बाद ग्रुप एडमिन यदि frequently forwarde मैसेज को ब्लॉक कर सकेगा। प्राइवेसी सेटिंग में इस फीचर के ऑन होते ही आप ग्रुप में फॉरवॉर्ड किए गए मैसेज को नहीं भेज पाएंगे। इसकी सेटिंग्स के लिए ग्रुप एडमिन को allow and dont allow दो विकल्प मिलेंगे। इस फीचर को फिलहाल व्हाट्सऐप के बीटा वर्जन 2.19.97 पर देखा जा सकता है। इसके अलावा ्व्हाट्सऐप के नए अपडेट के बाद एक बार में 30 से अधिक ऑडियो फाइल भी शेयर नहीं कर पाएंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें