लोकसभा चुनाव 2019: वोट डालकर आने पर फ्री में मिलेगा फिल्म का टिकट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 08 Apr 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Announcement Of Free Ticket For Movie Voters by satvik foundation ghaziabad
Voting and movie ticket (सांकेतिक)

    लोकसभा चुनाव 2019 कई मामलों में बेहद ही खास होने वाला है। इस बार अधिक-से-अधिक डालने पर वोट डालने पर जोर है। कई संस्थाएं मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं और इसके लिए कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। अभी हाल ही में ऑल इंडिया पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (AIPDA) ने कहा है कि वोट डालकर आने के बाद पेट्रोल और डीजल पर छूट मिलेगी, वहीं अब एक संस्था ने कहा है कि वोटिंग के वोट डालकर पहचान दिखाने पर लोगों को फिल्म का टिकट फ्री में दिया जाएगा। आइए जानते हैं पूरा ऑफर...

    satvik foundation
    satvik foundation

    दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर अधिक मतदान के लिए प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में यूपी के गाजियाबाद से संचालित होने वाली सामाजिक संस्था सात्विक फाउंडेशन ने कहा है कि वह वोट डालकर आने वाले 100 लोगों फिल्म का टिकट फ्री में देगी।

    Vote
    Vote

    इसकी जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सौरभ गर्ग ने कहा कि मतदान करना देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अधिक-सेअधिक मतदान होगा, तभी एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा और देश का समुचित विकास होगा। अगली स्लाइड में जानें टिकट की शर्तें...

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें